Monday, October 27

पीएम मोदी ने की मन की बात

नईदिल्ली| आज लगभग 4 महीने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की मन की बात मे प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा की उनका यह कार्यक्रम लगभग चार महीने बाद हो रहा है. लंबे अंतराल के बाद आपसे संवाद करने का मौका मिला है.’ इस बार के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम ने स्वच्छता, जल संरक्षण और योग आदि मुद्दों पर बात की. उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए जनता से तीन अनुरोध भी किए.

आगे पीएम मोदी ने कहा की जब चुनाव से पहले मैंने कहा था कि चुनाव के बाद फिर ‘मन की बात’ में फिर मिलेंगे, तो लोग कहते थे मोदी को इतना भरोसा कैसे है? यह भरोसा मेरा नहीं आप लोगों का था। दरअसल, मैं वापस आया नहीं हूं, बल्कि आप लोग मुझे वापस लाए हैं।

जब भारत में आपातकाल लगाया गया तो उसका विरोध सिर्फ राजनीतिक दायरे में ही नहीं किया गया, राजनेताओं तक सीमित नहीं रहा था, आंदोलन में सिमट नहीं गया था बल्कि जन-जन के दिल में एक आक्रोश था। खोए हुए लोकतंत्र की एक तड़प थी। आपातकाल में देश के हर नागरिक को लगने लगा था कि उसका कुछ छीन लिया गया था।