Sunday, October 26

नहर में गिरा वाहन 7 लोग लापता

लखनऊ| लखनऊ के पास इंदिरा नहर में एक पिकअप वाहन गिर गया हैं,जानकारी के मुताबिक वाहन में 29 लोग सवार थे, इनमें कई बच्चे भी थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम पहुंची। इसके बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 22 लोगों को बचाया जा चुका है। तो वही अभी तक 7 लोगो का कुछ पता नहीं चल पाया है| बचावदल लापता लोगो को ढढूंढ़ने में लगे हुए हैं|


खनऊ के आइजी एक के भगत के मुताबिक हाल ही में बेटी की शादी होने के बाद ससुराल में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए सभी लोग जा रहे थे। तभी हादसा हो गया बताया जा रहा है कि घटना सुबह तीन बजे की है। सभी लोग पिकअप गाड़ी में सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए थे।