Thursday, October 23

पाकिस्तान ISI के नए चीफ बने फैज हामिद

पकिस्तान| पाकिस्तान में फैज हामिद को अब आईएसआई का नया महानिदेशक बनाया गया है। वह आईएसआई में ‘काउंटर इंटेलीजेंस विंग’ के प्रमुख भी रह चुके हैं। फैज हामिद लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर की जगह लेंगे|लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को महज आठ महीने पहले ही चीफ बनाया गया था। इस पद पर सबसे कम समय तक मुनीर ने सेवा दी है। मुनीर ने लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख्तार की सेवानिवृत्ति के बाद पिछले साल अक्टूबर में आईएसआई प्रमुख का पद संभाला था। अब उनका तबादला कोर कमांडर गुजरांवाला के रूप में निुयक्त किया गया है।

कमज जावेद बाजवा के सेना प्रमुख बनने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल नावेद मुख्तार और लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर के बाद हमीद तीसरे स्पाईमास्टर हैं। नवंबर 2019 में जनरल बाजवा के तीन साल के कार्यकाल के समाप्त होने से महीनों पहले सेना में कई अन्य नियुक्तियों की जानकारी रविवार रात को इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने घोषित की। बाजवा की तरह ही हमीद भी बलूच रेजिमेंट से हैं।