
नरसिंहपुर| सोमबार देर रात नरसिंहपुर के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया| धीरे-धीरे विवाद इतना बड़ गया की दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी| इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया हैं |घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी का जबलपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मारपीट और गोलीबारी के इस मामले में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के पुत्र प्रबल पटेल सहित अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है।