
आयोध्या| शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज आयोध्या के दौरे पर आये हैं| यह उनका इस साल दूसरा दौरा हैं, इससे पहले ओह सासत महीने पहले आये थे| ठाकरे यहाँ पर करीब 3 घंटे रुकेंगेदर्शन के बाद ठाकरे होटल पंचशील में प्रेसवार्ता भी करेंगे। उत्तरप्रदेश शिवसेना के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे कई धार्मिक स्थानों पर दर्शन के लिए गए थे। अब चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह अयोध्या जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। उनकी अयोध्या यात्रा लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद भगवान राम का धन्यवाद करने के लिए है। ठाकरे ने चुनाव में जीत मिलने के बाद अयोध्या दोबारा आने की बात कही थी।