
मंदसौर| जिला मंदसौर थाना गरोठ अंतर्गत आज एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, बस पलटने से बस में सवार लोगो में चीख-पुकार मच गयी, बताया जा रहा हैं की बस में करीब 20 से 25 लोग थे| जिनमे महिला और बच्चे भी शामिल है| घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच गयी घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को शासकीय अस्पताल गरोठ में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया हैं इस बस हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं|
