Sunday, October 26

किसान आक्रोश रैली में गिरा मंच, कई बीजेपी विधायक घायल

इंदौर| आज इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को घेरने के लिए किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया गया| इस आयोजन के दौरान जगह-जगह मंच बयान गए थे| इन बनाये मंचो में से राजमोहल्ला इलाके में लगा भाजपा का मंच गिर गया। इस मंच पर महापौर मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्दिया के अलावा कई नेता मौजूद थे। मंच गिरने की वजह से विधायक हार्डिया को चोट भी आई। इसके अलावा महू की विधायक उषा ठाकुर को भी चोट आई है। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा सांवेर के पूर्व विधायक राजेश सोनकर भी घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर इन लोगो का उपचार किया जा रहा हैं|