Sunday, October 26

ममता ने लगवाई विद्यासागर जी की मूर्ति

प.बंगाल| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक बार फिर से मूर्ति पॉलिटिक्स को हवा दे दी है। ममता ने चुनाव के दौरान हुई हिंसा में विद्यासागर में तोड़ी गई ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति की प्रतिकृति बनवाई है और उसे उसी जगह स्थापित किया गया है जहां पुरानी मूर्ति थी। मूर्ति अनावरण के बाद प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार किया कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में फैली हिंसा में 10 कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। उन्होंने दावा किया है कि हिंसा में तृणमूल के 8 और भाजपा के 2 कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिवारों की हर संभव मदद करेगी।