प.बंगाल | प.बंगाल के 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में कल भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के बीच झड़प हो गयी जिसमे तीन लोगो के मारे जाने की खबर हैं | बताया जा रहा हैं की भाजपा का झंडा खोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया|जिससे पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वालों में सुकांत मंडल, प्रदीप मंडल, तपन मंडल के नाम शामिल हैं। इसके इतर कई पार्टी कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं।

हादसे के बाद पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय तक मामला पहुंचा दिया है। बंगाल में भाजपा के नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि सोमवार को भाजपा सांसदों को एक दल संदेशखाली जाएगा और हालात का जायजा लेगा।