Friday, October 24

मालदीव के बीच पहली बार यात्री और मालवाहक जहाज चलाने पर बनी सहमति

नईदिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मालदीव की यात्रा की थी| इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने मालबाहक और यात्री जहाज चलाने की बात अपने अधिकारियो से कही |मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच नौका सेवा शुरू किए जाने से काफी खुश हूं। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि मोदी और सोलिह के बातचीत के दौरान इस सेवा पर चर्चा हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहली बार है कि भारत से मालदीव की राजधानी तक यात्री-मालवाहक शिप चलाया जाएगा। यह शिप केरल के कोच्चि से मालदीव की राजधानी माले तक (कुल्हूधूफुशी एटॉल होकर) आएगा। बताया गया है कि इससे न केवल दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे बल्कि पर्यटन भी बढ़ेगा।