Friday, October 24

ममता अपने राज्य में किम जोंग की भूमिका निभा रही हैं – गिरिराज सिंह

नईदिल्ली| भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया से किम जोंग से कर डाली हैं| गिरिराज सिंह ने कहा की ममता बनर्जी अपने राज्य में किम जोंग की भूमिका निभा रही हैं। वे हक के लिए उठने वाली आवाजों को दबा रही हैं। ममता अपने राज्य में विजय यात्रा निकालने की अनुमति नहीं देती हैं। जनता उनकी उल्टी गंगा और श्राद्ध का जुलूस निकाल देगी। आगे बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा की कि ममता सरकार भारतीय संविधान पर विश्वास नहीं रखती है। वे लगातार संविधान का उल्लंघन करती रहीं हैं। ममता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं मानती हैं। वे सिस्टम में नहीं रहना चाहती हैं। अब जनता ही उनका फैसला करेगी। ममता की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 

बता दे की ममता बनर्जी ने हाल ही में बंगाल में भाजपा को विजय जुलूस की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। ममता ने आरोप लगाया है कि भाजपा विजय जुलूस के जरिए बंगाल में हिंसा भड़का रही है। उन्होंने कहा था कि राज्य के कई जिलों से भाजपा के खिलाफ शिकायतें आई हैं