
अलीगढ़| उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में बीते दिनों 3 साल की मासूम ट्विंकल शर्मा हत्याकांड़ के दो आरोपियों में से एक असलम के बारे में पुलिस को एक बड़ी चौकाने वाली बात पता चली हैं| अलीग़ढ पुलिस का कहना हैं कि असलम पर अपनी बेटी से रेप का आरोप लग चुका है। यही कारण है कि अब असलम की बीवी उसे छोड़कर जा चुकी है। बता दें, 5000 रुपए का कर्ज नहीं लौटाने पर आरोपियों ने बच्ची के साथ ऐसी वहशियाना हरकत की है। दुष्कर्म और हत्या के बाद आरोपियों ने शव पहले अपने घर में रखा और फिर कचरे में फेंक दिया, जहां भीषण गर्मी के कारण वह सड़ गया। बच्ची का एक हाथ भी शरीर से अलग मिला।
बता दे की इन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और पोक्सो एक्ट में भी कार्रवाई की तैयारी है। केस की सुनवाई फास्ट्र ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी। डीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने शुक्रवार को जांच के लिए अलीगढ़ के एएसपी (देहात) मणिलाल पाटीदार के नेतृत्व में छह सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी। फॉरेंसिक साइंस के विशेषज्ञों को भी लगाया गया है, जो तीन सप्ताह में रिपोर्ट देंगे।
