भोपाल|भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगो के लिए मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी हैं| मौसम विभाग का कहना हैं कि अगले 24 घंटे में मानसून केरल पहुंच जायेगा| केरल पहुंचने के बाद मानसून की 20 से 22 जून तक मध्यप्रदेश पहुंचने की संभावना हैं|

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मानसून बिल्कुल सामान्य रहेगा। भारतीय मौसम विभाग 96 से 104 प्रतिशत बारिश को औसत या सामान्य मानता है। इसकी गणना वह जून से प्रारंभ होने वाले चार महीनों में पिछले 50 साल की औसत 89 सेंटीमीटर बारिश से करता है।
