Sunday, October 26

बदमाशों ने ढाबा संचालक पर बरसाई गोलिया दो की मौत

सतना | सतना के सितपुरा इलाके में गोली चलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी| इस गोलीबारी में 2 महिलाओ की मौके पर ही मौत हो गयी| तो वही ढावा संचालक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया| प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात कुछ बदमाश अचानक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद ढाबा चलाने वाले अंगद प्रसाद जोशी और ढाबे पर रहने वाली दो महिलाओं माया जोशी और चंपा जोशी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी।

मौके पर ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल अंगल जोशी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गयी हैं| इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना हैं की दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया हैं अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी हैं। अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश में हुआ है या वो बदमाश लूट के इरादे से आए थे।