Sunday, October 26

यूपी में आये आंधी तूफ़ान ने ली 20 लोगो की जान

लखनऊ | उत्तरप्रदेश के कई इलाको में देर रात आये आंधी- तूफ़ान ने 20 से अधिक लोगो की जान लेली हैं, यूपी के मैनपुरी में सबसे अधिक 6 लोगो की जान गयी हैं| मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आंधी का खतरा अभी टला नहीं है। अगले दो से तीन दिनों तक परेशानी बनी रहेगी। लोगों को आंधी चलने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है, आंधी – तूफ़ान में सबसे अधिक मौत विजली गिरने से हुई हैं |

प्रदेश में मैनपुरी के अलाबा एटा, कासगंज, मुरादाबाद, महोबा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं और पीलीभीत में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया। वहीं, राहत आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।