Wednesday, November 5

शिक्षा-ज्ञान

मन की बात में पीएम मोदी बोले, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

मन की बात में पीएम मोदी बोले, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है

Mann Ki Baat 2023 वर्ष 2023 की पहली 'मन की बात' में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, नया साल 2023 खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं। मन की बात में पीएम मोदी ने कहाकि, भारत के प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष दोनों मनाने का फैसला किया है। योग का संबंध स्वास्थ्य से भी है और बाजरा भी स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों अभियानों में जनता की भागीदारी के कारण एक क्रांति रास्ते पर है। जैसे लोगों ने बड़े पैमाने पर सक्रिय भागीदारी कर योग और फिटनेस को अपने जीवन का...
परीक्षा पे चर्चा : PM Modi ने दिए टिप्स- मेहनती बच्चे घबराए नहीं, नकल से नहीं बन सकती जिंदगी
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

परीक्षा पे चर्चा : PM Modi ने दिए टिप्स- मेहनती बच्चे घबराए नहीं, नकल से नहीं बन सकती जिंदगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में 'परीक्षा पर चर्चा' 2023 के छठे संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को कई टिप्स दी। जिसे सभी सहर्ष स्वीकारा। पीएम मोदी ने कहाकि, मेहनती बच्चों को चिंता रहती है कि मैं मेहनत करता हूं और कुछ लोग चोरी कर अपना काम कर लेते हैं। ये जो मूल्यों में बदलाव आया है ये समाज के लिए खतरनाक है। अब जिंदगी बदल चुकी है। जगत बहुत बदल चुका है। आज हर कदम पर परीक्षा देनी पड़ती है। नकल से जिंदगी नहीं बन सकती है। पीएम मोदी ने कहाकि, परीक्षा पर चर्चा' मेरी भी परीक्षा है और देश के कोटि-कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं। मुझे ये परीक्षा देने में आनंद आता है। परिवारों को अपने बच्चों से उम्मीदें होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह सिर्फ सामाजिक स्थिति बनाए रखने के लिए है, तो यह खतरनाक हो जात...
‘नीतीश कुमार को कमजोर करने की हो रही कोशिश’, जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

‘नीतीश कुमार को कमजोर करने की हो रही कोशिश’, जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड में आंतरिक विवाद अब सड़कों पर दिखने लगा है। मंगलवार को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर जदयू नेतृत्व की राजद के साथ क्या डील हुई है ये उन्हें बताना चाहिए। पटना में प्रेस वार्ता में कुशवाहा ने स्पष्ट लहजे में यह भी कहा कि पार्टी में नीतीश कुमार को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा वे लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ जो भी प्रहार होता है, वह समाने आकर झेलते हैं, इस कारण लोग कुशवाहा को ही किनारे करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की सियासत में एक बार खूब चर्चा हुई कि जदयू का राजद में विलय हो जाएगा, लेकिन पार्टी के किसी भी नेता ने सामने आकर बयान नहीं दिया था, तब भी मैंने ही बयान दिया। कार्यक्रमों से उपेंद्र कुशवाहा को किया जा रहा दरकिनार उपेंद्र कुशव...
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले, नेताजी के सपने अभी हैं अधूरे मिलकर करने ​होंगे पूरे
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले, नेताजी के सपने अभी हैं अधूरे मिलकर करने ​होंगे पूरे

देशभर में आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई जा रही है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती देश में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उन्हें याद किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोलकाता के शहीद मीनार में आयोजित एक कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहाकि, आज हमारा देश और हमारा जीवन जिनके त्याग और तपस्या पर खड़ा है, उनको याद करना चाहिए। हम सबको मिलकर भारत को दुनिया में एक स्थान दिलाना है। इसके लिए जिन्होंने देश के लिए जीवन दिया है, उनको याद करना होगा। बचपन में ही नेताजी को परिवार के संस्कार और शिक्षकों की जो शिक्षा मिली, उनके चलते उनकी समाज के प्रति संवेदना थी। उसी का उत्तम विकास करते हुए नेताजी ने देश के लिए अपना समर्पण किया। मोहन जी ने कहा, नेताजी के सपने अभी पूरे नहीं हुए हैं। हमें इस...
अब परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान-निकोबार के ये 21 अनाम द्वीप, जानिए कौन हैं वो 21 शूरवीर
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

अब परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान-निकोबार के ये 21 अनाम द्वीप, जानिए कौन हैं वो 21 शूरवीर

पूरा देश आज पराक्रम दिवस माना रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 126वीं जयंती है। पराक्रम दिवस पर नेताजी को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े गुमनाम द्वीपों का आज नामकरण किया। इन 21 द्वीपों को अब 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया। केंद्र सरकार ने 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए वर्ष 2021 में पराक्रम दिवस के रूप में घोषित किया था। साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी की स्मृति का सम्मान करने के लिए Ross Islands समूह का नाम बदलकर वर्ष 2018 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा गया था। नील द...
विज्ञान महोत्सव में सीएम बोले- भारत ने 100 से अधिक देशों को वैक्सीन देने का चमत्कार किया
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

विज्ञान महोत्सव में सीएम बोले- भारत ने 100 से अधिक देशों को वैक्सीन देने का चमत्कार किया

भोपाल। मेनिट (मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में शनिवार 21 जनवरी से 8वां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में केंद्रीय विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं एमपी के विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा भी मौजूद थे। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 15 कार्यक्रम होंगे। विज्ञानिका उत्सव की थीम पर एक विशाल प्रदर्शनी भी लगाई गई है। विज्ञान महोत्सव का आयोजन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और मध्यप्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। इस आयोजन में 10 हजार प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। जबकि देश के 300 से अधिक संस्थान अपनी खूबियां बताए आए हुए हैं। इस आयोजन में शाम को पार्श्व गायक पद्मश्री कैलाश खेर संगीतमय प्रस्तुति देंगे। मुख्यमं...
आज और कल लगेगा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

आज और कल लगेगा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार

23 जनवरी तक होगी कथा छतरपुर. नागपुर की एक संस्था द्वारा प्रकरण दर्ज कराने के बाद मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में आ गए हैं, देशभर में उनकी चर्चा चल पड़ी है, उन्होंने एक दिन पहले ही नागपुर वालों को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वहां तुम्हें आने का टाइम नहीं मिला तो अब रायपुर में आ जाओ हम तुम्हारी यहीं ठठरी बांध देंगे, चेतावनी देते ही बागेश्वर धाम प्रमुख का दो दिवसीय दरबार रायपुर में लग रहा है। 20 और 21 जनवरी को लगेगा दरबार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रही है, 17 जनवरी से प्रारंभ हुई कथा 23 जनवरी तक चलेगी, जो प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शुरू होती है, इस कथा में देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 20 और 21 जनवरी को दिव्य दरबार लगा रहे हैं, जो दोनों दिन सुबह 9 बजे स...
15 साल में सबसे सर्द रही ‘संक्रांति’, 10 दिन बाद फिर कोल्ड-डे, अब ठंडी हवाओं से तेजी से गिरेगा तापमान
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

15 साल में सबसे सर्द रही ‘संक्रांति’, 10 दिन बाद फिर कोल्ड-डे, अब ठंडी हवाओं से तेजी से गिरेगा तापमान

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। रविवार को शहर में एक बार फिर कोल्ड-डे दर्ज किया गया, यह इस सीजन और महीने का तीसरा कोल्ड-डे है। इसके पहले 3 से 5 जनवरी तक भी दिन में कड़ाके की सर्दी पड़ी थी और 3 और 4 जनवरी को दोनों ही दिन कोल्ड-डे घोषित किया गया, इसके बाद रविवार को एक बार फिर कोल्ड डे की स्थिति रही। राजगढ़ और गुना में शीत लहर चली। भोपाल, धार, इंदौर, नरसिंहपुर में कोल्ड-डे दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किए गए। सर्दी के तेवर तीखे शहर में जनवरी की शुरुआत के साथ ही सर्दी के तेवर तीखे हैं। हालांकि पिछले दो तीन दिन से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ गुजरने और उत्तरी सर्द हवाओं के आने से शहर में कड़ाके की स...
G20 देशों के डेलिगेट्स भोपाल में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया उद्घाटन
कहानी, देश विदेश, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

G20 देशों के डेलिगेट्स भोपाल में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया उद्घाटन

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में विश्व के शक्तिशाली जी-20 देशों की थिंक-20 इवेंट सोमवार सुबह शुरू हो गया। देश-विदेश से आए डेलिगेट्स उत्साह के साथ इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस अहम बैठक में विश्व के तमाम मुद्दों पर मंथन होगा। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में इसका आयोजन पर दुनियाभर की निगाह लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बैठक का उद्घाटन किया। इस आयोजन की थीम है 'थिंक 20' गवर्नेंस विद लाइफ, वैल्यू एंड वेल बीइंग। इसके तहत 'पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्य और सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन' विषय पर देश-विदेशों के थिंकर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की संस्था रिसर्च एंड एनफार्मेशन सिस्टम फार डेवलपिंग कंट्रीज की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक 300 से अधिक मंत्री, बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ कई ...
यातायात नियमों की शपथ दिलाई, रैली निकालीकलेक्टर, एसपी ने जागरुकता रथ को दिखाई हरी झंडी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

यातायात नियमों की शपथ दिलाई, रैली निकालीकलेक्टर, एसपी ने जागरुकता रथ को दिखाई हरी झंडी

विदिशा। यातायात नियमों का पालन कराने बुधवार को विवेकानंद चौराहे पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कलेक्टर एवं एसपी ने यातायात नियमों की शपथ दिलाई एवं जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं पुलिस ने वाहन रैली निकाली।इस रैली में पुलिस कर्मचारी हेलमेट लगाए और यातायात नियमों के संदेशों की तख्तियां लिए शामिल रहे। तख्तियों में हेलमेट हो सिर पर सुरक्षित पहुंचे घर पर, वाहन धीमे चलाएं अपना कीमती जीवन बचाएं, नशा कर वाहन चलाएं आदि संदेश लिखे हुए थे। यह रैली विवेकानंद चौराहा से शुरू होकर रामलीला तिराहा, बजरिया, बड़ा बाजार, तिलक चौक, माधवगंज होते हुए पुराना अस्पताल भवन नगरपालिका कार्यालय के सामने समाप्त हुई। विभिन्न गतिविधियां एवं चालानी कार्रवाई भी होगी यातायात प्रभारी आशीष राय ने बताया कि इस सप्ताह के तहत 17 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियां होंगी। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम ...