अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का असर:अफगानिस्तान में भारत का 22250 करोड़ रुपए का निवेश फंसा, दोनों देशों के बीच कारोबार हो सकता है खत्म; बढ़ेंगे ड्राई फ्रूट्स के दाम
अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा कर लिया है। इसका सीधा असर भारत और अफगानिस्तान के व्यापार पर पड़ेगा। इसका मुख्य कारण है कि भारत के तालिबान से रिश्ते अच्छे नहीं हैं, जबकि भारत के अफगानिस्तान सरकार के साथ अच्छे संबंध थे। भारत दक्षिण एशिया में अफगानिस्तान के प्रोडक्ट का सबसे बड़ा बाजार है। भारत ने अफगानिस्तान में करीब 3 अरब डॉलर (22,251 करोड़ रुपए) का निवेश किया है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापारभारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय कारोबार होता है। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में दोनों देशों के बीच 1.4 अरब डालर यानी 10,387 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है, जबकि 2019-20 में दोनों देशों के बीच 1.5 अरब डॉलर (11,131 करोड़ रुपए) का व्यापार हुआ था। 2020-21 में भारत ने अफगानिस्तान को करीब 6,129 करोड़ रुपए के प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट किए थे, जबकि भारत ने 37,83 करोड़ रुपए के प्रोडक्ट्स इंपोर्ट किए गए थे।
...










