ताऊ ते 1200 किमी सफर कर गुजरात पहुंचा:20 साल में इतनी दूरी तय कर 7 दिन सक्रिय रहने वाला पहला तूफान; 5 राज्यों और 2 द्वीपों पर बरपाया कहर
ताऊ ते तूफान ने लक्षद्वीप के दक्षिण दिशा में विकसित होने से लेकर गुजरात के पास दीव तट पर टकराने तक करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। पिछले दो दशकों में अरब सागर में बने किसी भी तूफान ने इतनी ज्यादा दूरी तय नहीं की। ताऊ ते चक्रवात ने यह दूरी 7 दिन में तय की और पश्चिमी तट के सभी 5 राज्य और 2 द्वीप समूहों में भारी तबाही मचाई।
केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र व गुजरात के अलावा लक्षद्वीप और दीव समूह के तटीय हिस्सों में 200 से 400 मिमी तक बारिश हुई। यह तूफान दीव से 10 किलोमीटर दूर टकराया है। तूफान का केंद्र दीव से 35 किमी ईस्ट-साउथ ईस्ट में है।
मौसम विभाग की सतर्कता से कम जनहानि हुईयह ताऊ ते सुपर साइक्लोन से महज एक लेवल नीचे का भयंकर तूफान है। इसके बावजूद कम जनहानि हुई है। इसका मुख्य कारण मौसम विभाग की सतर्कता है, जिन्होंने ताऊ ते तूफान की दिशा, गति और टकराने के सही स्थान की भविष्यवाणी सटी...










