अवैध बाल आश्रम किया सील, यहां जमीन पर सो रही थीं 25 बेटियां, आप भी जानें बेटियां कितनी सुरक्षित…
बगैर अनुमति और रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित हो रहे बाल आश्रम पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। वहां पर मौजूद 25 बेटियों को वैध बाल आश्रम में शिफ्ट किया गया। प्रशासन अब आश्रम की गतिविधियों की जांच कर रहा है, जिसमें दस्तावेजी प्रमाण मिलने पर एफआइआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जूनी इंदौर एसडीओ घनश्याम धनगर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण अधिकारियों को शामिल किया। टीम ने विजय नगर योजना 74 में संचालित हो रहे वात्सल्यपुरम बाल आश्रम की जांच की। वहां 25 बेटियां रजिस्टर्ड थीं जो 12 वर्ष से कम उम्र की है। इसमें से 5 अनाथ हैं।
एसडीओ धनगर ने दस्तावेजों को खंगाला तो खुलासा हुआ कि बाल किशोर न्या...










