अमित शाह के दौरे से पहले बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 15 से अधिक नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान घायल
नक्सल अभियान की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अप्रैल को दंतेवाड़ा आएंगे। इससे पहले एक बार फिर नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है। सुकमा में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई है। जिसमें जवानों ने 15 से 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और दो जवान भी घायल हो गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि होना अभी बाकी है।
जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़ गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में चल रही है। सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। नक्सलवाद खात्मे को लेकर जवान भी आक्रामक हैं। अभी तक 15 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं पुलिस एक अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है।
तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
अधिकारियों के ...










