मिग-21 क्रैश में शहीद हुए फाइटर पायलट:मेरठ के अभिनव चौधरी पठानकोट एयरबेस में तैनात थे, 17 महीने पहले सिर्फ एक रुपए शगुन लेकर की थी शादी
पंजाब के मोगा में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इसमें पायलट अभिनव चौधरी शहीद हो गए। उनकी 17 महीने पहले ही शादी हुई थी। उस समय उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। दरअसल, उन्होंने ससुराल से दी जा रही नकद धनराशि ससम्मान लौटाकर शगुन में सिर्फ एक रुपया लिया था। अभिनव मानते थे कि शादी में दहेज की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। दो परिवारों को जाेड़ने के लिए दहेज का लेनदेन जरूरी नहीं है। वे मानते थे कि दहेज प्रथा पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत-बुढ़ना रोड स्थित पुसार गांव निवासी अभिनव चौधरी का परिवार सी-91 गंगासागर कॉलोनी में रहता है। उनके पिता सतेंद्र चौधरी किसान हैं। 25 दिसंबर 2019 को अभिनव की शादी मेरठ में ही हुई थी। अभिनव की पत्नी सोनिका उज्जवल ने फ्रांस में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की है।
देहरादून से शिक्षा, पुणे में ट्रेन...










