Wednesday, November 5

हादसा

राहुल की सुरक्षा में चूक:लुधियाना में कार पर झंडा फेंका, जो राहुल गांधी के मुंह पर लगा; पंजाब में CM प्रोजेक्ट करने पहुंचे थे
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

राहुल की सुरक्षा में चूक:लुधियाना में कार पर झंडा फेंका, जो राहुल गांधी के मुंह पर लगा; पंजाब में CM प्रोजेक्ट करने पहुंचे थे

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। चलती कार में एक युवक ने राहुल गांधी की कार पर झंडा फेंक दिया। जो उनके मुंह पर लगा। हालांकि उसके बाद राहुल गांधी ने शीशा बंद कर लिया। पूरे मामले में कांग्रेस सरकार की फजीहत न हो, इसलिए कांग्रेसियों ने पूरे मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। यह घटना रविवार की है, जब राहुल गांधी पंजाब में सीएम चेहरे की घोषणा के लिए लुधियाना आए थे। जिस वक्त घटना हुई, कार पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ चला रहे थे। राहुल गांधी उनके साथ आगे बैठे थे। पीछे सीएम चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू बैठे हुए थे। शीशा खोल बैठे थे राहुल, NSUI के वर्कर ने ही फेंका था कांग्रेस का झंडा राहुल गांधी लुधियाना रैली के लिए पहुंचे थे। हलवारा एयरपोर्ट से होटल आते वक्त रास्ते में वर्करों को देख वह उनका अभिवादन करने लगे। राहुल ने तब...
दस हेक्टेयर में अवैध कब्जा:विदिशा में अवैध अतिक्रमण रोकने पहुंचे डिप्टी रेंजर को घेर कर पीटा, टैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, लटेरी, विदिशा, विविध, हादसा

दस हेक्टेयर में अवैध कब्जा:विदिशा में अवैध अतिक्रमण रोकने पहुंचे डिप्टी रेंजर को घेर कर पीटा, टैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास

विदिशा के लटेरी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विकास निगम की टीम पर हमला हो गया। अतिक्रमणकारियों ने विभाग के डिप्टी रेंजर सहित चौकीदार के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं डिप्टी रेंजर पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। उक्त घटना ग्राम तिलोनी में शनिवार की बताई जा रही है। हमले में डिप्टी रेंजर घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर विनोद तिवारी ने बताया कि तड़के सुबह सूचना मिली की तिलोनी के पास कुछ लोग वन विकास निगम की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर प्लाऊ कर रहे हैं। सूचना पर वह चौकीदार गोपाल नाथ के साथ शासकीय वाहन से मौके पर पहुंचे। जहां गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर चलाते हुए मिले। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे मारपीट पर उतर आए। सात लोगों ने उन्हें घेर लिया, सभी के हाथों में लाठियां थीं उन्हीं से पीटना शुरू कर ...
नहीं रहीं भारत रत्न लता मंगेशकर LIVE:2 दिन का राष्ट्रीय शोक, तिरंगा आधा झुका रहेगा; अंतिम दर्शन के लिए PM मोदी शाम को मुंबई जाएंगे
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हादसा

नहीं रहीं भारत रत्न लता मंगेशकर LIVE:2 दिन का राष्ट्रीय शोक, तिरंगा आधा झुका रहेगा; अंतिम दर्शन के लिए PM मोदी शाम को मुंबई जाएंगे

4-5 दिन पहले काफी रिकवर किया था, कोरोना और निमोनिया दोनों से लड़ीं ये वसंत हमसे रूठ गया, सदा के लिए... भारत ने अपना रतन खो दिया... लताजी नहीं रहीं। ये सरस्वती का सुर विराम है। उमर 92 साल हो चली थी। कोरोना और निमोनिया से 29 दिन लड़ीं भी, लेकिन आखिरकार रविवार सुबह सवा आठ बजे हम सबको, देश को, दुनिया को ना कह गईं। इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। लताजी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। देशभर में झंडा आधा झुका रहेगा। पार्थिव देह को दोपहर 12 बजे प्रभु कुंज स्थित घर पर ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे मुंबई पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन करेंगे। अंतिम संस्कार आज शाम शिवाजी पार्क के श्मशान में किया जाएगा। शाम साढ़े छह बजे। लताजी की कोरोना रिपोर्ट 8 जनवरी को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि भर्ती होने की खबर भी दो दिन बाद, यानी...
विदिशा में पुतला दहन:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष निशंक जैन का पुतला फूंका, बोले- गुटबाजी के कारण 15 महीने में सरकार गिरी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, सिरोंज, हादसा

विदिशा में पुतला दहन:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष निशंक जैन का पुतला फूंका, बोले- गुटबाजी के कारण 15 महीने में सरकार गिरी

एक ओर मध्यप्रदेश में साल 2003 से अभी तक कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई है। इसका मुख्य कारण कांग्रेस की गुटबाजी सामने आती है। हालांकि वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने निर्दलीयों के सहारे सरकार बनाई थी। लेकिन महज 15 महीने में ही कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेताओं की गुटबाजी के कारण कांग्रेस को सत्ता गंवानी पड़ी। ऐसे ही अभी भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर निचले स्तर तक गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। सिरोंज में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का पुतला दहन भाजपा के नहीं बल्कि कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने कर दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो पार्टी का काम करता है उसे पद नहीं मिलता। जो कुछ नहीं करता उसे पद देना गलत है। इस बात से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशंक जैन का पुतला दहन कर विरोध जताया। वहीं विक्रम सिंह ठाकुर का कहना है कि जो सक्रिय कार्यकर्ता हैं, उन्हें ब्लॉ...
भारत और पाकिस्तान में हिली धरती:जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भूकंप के तेज झटके, पेशावर-इस्लामाबाद में डरकर घरों से बाहर निकले लोग
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

भारत और पाकिस्तान में हिली धरती:जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भूकंप के तेज झटके, पेशावर-इस्लामाबाद में डरकर घरों से बाहर निकले लोग

जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ और पंजाब में शनिवार की सुबह 9.49 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद इन इलाकों में लोगों के भीतर डर का माहौल रहा। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान बॉर्डर पर हिंदुकुश की पहाड़ियों के नजदीक था। इस वजह से पाकिस्तान के भी कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस्लामाबाद में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गई। वहीं भूकंप की वजह से पेशावर और इस्लामाबाद में भी लोग डर कर घरों से बाहर निकले। पीएम मोदी ने एलजी मनोज सिन्हा से जानकारी भूकंप की खबर के बाद पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन कर जानकारी ली है। पीएम ने एलजी से वहां की लोगों का कुशलक्षेम भी पूछा। US में भी महसूस किए गए भूकंप ...
ईओडब्ल्यू में फंसे शोभित ने न्यायालय में लगाई याचिका:शुक्रवार को होगी सुनवाई, फिलहाल जेल में ही रहेंगे त्रिपाठी
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज, हादसा

ईओडब्ल्यू में फंसे शोभित ने न्यायालय में लगाई याचिका:शुक्रवार को होगी सुनवाई, फिलहाल जेल में ही रहेंगे त्रिपाठी

जिले के सिरोंज जनपद के सीईओ रहे शोभित त्रिपाठी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा हुआ है। गुरुवार को त्रिपाठी की ओर से न्यायालय में बेल अपील लगाई गई थी। जिसकी सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया है। फिलहाल उन्हें जेल भेज दिया गया है। सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा विधानसभा में सिरोंज जनपद सीईओ रहे शोभित त्रिपाठी पर कोरोनाकाल और लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों शादियां कराकर करोड़ों रुपए की सरकारी राशि के दुरूपयोग की शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने के बाद ईओडब्ल्यू ने भी उन पर शिकंजा कस दिया था। शोभित की गिरफ्तारी होने के बाद गुरुवार को उनकी ओर से न्यायालय में बेल के लिए आवेदन लगाया गया है। इस याचिका को लेकर न्यायालय शुक्रवार को सुनवाई करेगा तब तक शोभित त्रिपाठी को जेल भेज दिया गया है।...
अरुणाचल के मासूम पर चीन की बर्बरता:चीनी सेना के चंगुल से छूटे युवक ने कहा- जवानों ने बिजली के झटके दिए, मुझे लगा जान से मार देंगे
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

अरुणाचल के मासूम पर चीन की बर्बरता:चीनी सेना के चंगुल से छूटे युवक ने कहा- जवानों ने बिजली के झटके दिए, मुझे लगा जान से मार देंगे

अरुणाचल प्रदेश के युवक को 18 जनवरी को चीनी सेना ने बॉर्डर से अगवा कर लिया था। उसे भारत को सौंपने से पहले 8 दिन तक टॉर्चर किया गया। करीब 200 घंटे तक चीनी सेना के हिरासत में रहे युवक मिराम तारोन ने इस मामले में आप-बीती सुनाई है। NDTV को दिए हालिया इंटरव्यू में 17 साल के मिराम ने कहा- मुझे नहीं पता था कि वे मुझे भारतीय इलाके में ले जा रहे थे या कहीं और। मुझे लगा कि वे मुझे अपने शहर ले जाएंगे और मुझे मार डालेंगे। चीनी सैनिकों आंख पर पट्टी बांधकर मुझे एक कैंप में ले गए। मैं डर गया था, लेकिन डर के मारे रो भी नहीं पा रहा था और कांप रहा था। हर वक्त आंखों पर पट्टी बंधी रहती थी मिराम ने कहा कि उन्होंने मुझसे कुछ बातें की लेकिन मैं उनकी भाषा नहीं समझ पा रहा था, इसलिए मैं वहीं बैठ गया। जिसके बाद उन्होंने मुझे लात मारना शुरु कर दिया। फिर दो बार बिजली के झटके भी दिए। कुछ दिन पहले मिराम ने अपने पिता क...
सीरिया में अमेरिकी रेड में नागरिकों के मारे जाने की रिपोर्ट, आतंकियों को निशाना बना रही थी सेना
अपराध जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

सीरिया में अमेरिकी रेड में नागरिकों के मारे जाने की रिपोर्ट, आतंकियों को निशाना बना रही थी सेना

अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स ने गुरुवार सुबह सीरिया में अल कायदा के लीडर को निशाना बनाने के लिए अभियान चलाया। अमेरिकी रक्षा विभाग ने जानकारी दी कि मिशन सफल रहा। लेकिन NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, अब घटनास्थल से रिपोर्ट आ रही है कि इस रेड में बच्चों समेत कई नागरिकों की जान गई है और कई घायल हुए हैं। अमेरिकी कमांडोज आधी रात के बाद हेलिकॉप्टर के जरिए सीरिया के अतमेह उतरे। यह गांव तुर्की की सीमा से लगता है। यहां उन्होंने एक घर को घेरा। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स और सीरिया की सोशल मीडिया रिपोर्ट्स का एनालिसिस करने वाले अमेरिकी एनालिस्ट्स के मुताबिक, लाउडस्पीकरों पर महिलाओं और बच्चों से घरों को खाली करने को कहा गया। इसके लगभग दो घंटे बाद अमेरिकी कमांडोज ने मिशन लॉन्च कर दिया। सेना ने घर पर ग्रेनेड दागे, जिसके बाद घर में मौजूद आतंकियों की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों तरफ से लंबा युद...
MP में बच्चों को फ्री फायर गेम की बुरी लत:पैसे कम पड़े तो मम्मी का सोने का हार, पापा की गोल्ड चेन चुराई; घर से 20 हजार रुपए भी पार किए
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हादसा

MP में बच्चों को फ्री फायर गेम की बुरी लत:पैसे कम पड़े तो मम्मी का सोने का हार, पापा की गोल्ड चेन चुराई; घर से 20 हजार रुपए भी पार किए

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गेम के साइड इफेक्ट बढ़ते जा रहे हैं, खासकर बच्चों में। ऐसा ही एक मामला छतरपुर में सामने आया है, जहां फ्री फायर गेम की लत के चलते दो बच्चों ने अपने ही घर में चोरियां कर लीं। इनमें से एक बच्चे ने अपनी मां का सोने का हार और पिता की गोल्ड चेन चुरा ली थी। उसका इन गहनों को बेचने का प्लान था। हालांकि इससे पहले ही उसकी चोरी पकड़ी गई। इन नाबालिगों की उम्र 16 और 12 साल है। मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए इन दोनों ने अपने ही घर से 20 हजार रुपए भी पार कर लिए थे। परिजनों को जब तक पता चला, तब तक वे मोबाइल में 14 हजार का रिचार्ज करा चुके थे। मामला शहर में बुंदेलखंड गैरेज के पीछे का है। दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। दोनों में दोस्ती भी है। कोरोना काल के दौरान दोनों साथ में ऑनलाइन क्लास अटैंड करते थे। क्लास के लिए मिले मोबाइल पर इस दौरान दोनों फ्री फायर गेम खेलना सीख गए। दोनों को ऑनलाइन गेम की...
विदिशा के हिनौतिया में हादसा:नहाते समय कुएं में गिरे 2 बच्चे, 1 की मौत, दूसरा गंभीर, खेलते-खेलते दो किमी दूर चले गए, कपड़ों से पता चला
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा, हैल्थ

विदिशा के हिनौतिया में हादसा:नहाते समय कुएं में गिरे 2 बच्चे, 1 की मौत, दूसरा गंभीर, खेलते-खेलते दो किमी दूर चले गए, कपड़ों से पता चला

जिले की सीमा से लगे विदिशा जिले के गांव हिनौतिया में मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। यहां 6-6 साल के दो बच्चे एक कुएं में नहाने पहुंच गए और दोनों डूब गए। समीप से गुजर रहे युवक की नजर पड़ी और उसने गोते लगातार दोनों को बाहर निकाला। तब तक एक बालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 2.30 बजे करीला धाम इलाके से जुड़े गांव हिनौतिया जिला विदिशा में हुआ। महज 6-6 साल की उम्र के दो बच्चे कार्तिक पिता शिशुपाल यादव और कान्हा पिता कृष्णभान यादव दोनों खेलते खेलते गांव से करीब दो किमी दूर पहुंच गए। यहां दोनों कुएं में नहाने लगे। इसी दौरान दोनों कुएं में डूब गए। तभी समीप से गुजर रहे गोलू की नजर कुएं के पास पड़े बच्चों के कपड़ों पर पड़ी। इस पर उसे संदेह हुआ और वह कुएं के पास पहुंचा। अंदर देखने पर पानी में बुलबुले दिखाई दिए। गोलू ने कुएं में छलांग लगाई और अंदर टटोला को एक बालक मिला और उसने उस बालक को...