यूक्रेन पर हमले का 30वां दिन LIVE:जंग में पहली बार NATO की एंट्री, समिट में बाइडेन बोले- रूस ने केमिकल हथियार चलाए, तो जवाब यूक्रेन नहीं हम देंगे
रूस-यूक्रेन जंग को आज 30वां दिन है। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इस संकट पर ब्रुसेल्स में नाटो समिट को संबोधित किया। बाइडेन ने कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में केमिकल वेपन का इस्तेमाल किया तो नाटो जवाब देगा। रूस जिस तरह के हथियारों का इस्तेमाल करेगा, नाटो उसी तरह के हथियारों से उसे जवाब देगा।
इसके साथ ही समिट के बाद बाइडेन ने मीडिया से कहा कि हमने चीन को साफ तौर पर चेताया है कि अगर उसने रूस को मदद दी तो इसके गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे। हमने उन्हें कोई धमकी तो नहीं दी है, लेकिन चीनी राष्ट्रपति रूस की मदद के परिणाम अच्छे से जानते हैं
आज के बड़े अपडेट्स...
रूसी हमले में अब तक राजधानी कीव के 75 नागरिकों मारे गए और 307 लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।
रूसी सेना ने कीव से इवानो-फ्रैंकिव्स्क जाने वाली ए...










