चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ की संपत्ति, इस सीएम पर 180 करोड़ का कर्ज
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (15 लाख रुपए) के पास सबसे कम संपत्ति है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई (59 वर्ष) तीन करोड़ की संपत्ति के साथ अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1630 करोड़ रुपए है। 2023-24 में भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय लगभग , 85, 854 थी, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत आमदनी 13, 64, 310 रुपए है, जो औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है।
खांडू पर सबसे ज्यादा कर्ज
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपए की देनदारी है। कर्नाटक के सीएम ...










