महाराष्ट्र को एमपी से जोड़ेगा श्रीकृष्ण पाथेय, दो राज्यों के बीच बनेगा पांच ज्योतिर्लिंगों का सर्किट
विश्व की सबसे बड़ी तापी बेसिन ग्राउंड वाटर परियोजना ने महाराष्ट्र (Tapi Besin Ground Water Project) से संबंधों में मिठास (MP connected to Maharashtra) घोल दी। अब दोनों राज्य भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। श्रीकृष्ण पाथेय (Shri Krishna Patheya) का विस्तार महाराष्ट्र तक होगा। महाराष्ट्र में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े तीर्थ स्थल को फडणवीस सरकार विकसित करेगी।
दोनों राज्य अपने महानायकों के इतिहास का करेंगे संरक्षण
दोनों राज्यों के बीच ज्योतिर्लिंग सर्किट बनेगा। इसमें प्रदेश के महाकाल-ओंकारेश्वर और महाराष्ट्र के 3 ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर का नए सिरे से विकास होगा। इनके बीच हवाई, रेल और सड़क यातायात आसान बनेगा। दोनों राज्य अपने महानायकों के गौरवशाली अतीत के इतिहास लेखन, दस्तावेज संकलन, डिजिटाइजेशन, मोढी लिपि संरक्षण पर काम करेंगे।
किसानों...










