मुंबई में टूटा बारिश का 107 साल का रिकॉर्ड, आंधी-बारिश ने कई राज्यों में मचाई तबाही, जानिए कहां पहुंचा मानसून
महाराष्ट्र में 16 पहले आए मानसून ने मुंबई को दरिया बना दिया। सोमवार को यहां 24 घंटे में 295 मिलीमीटर बारिश ने मई में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले मई 1918 में 279.4 मिमी बारिश हुई थी। भारी बारिश के बाद मुंबई के निचले इलाके जलमग्न हो गए। वर्ली में भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर पानी भरने से सेवाएं बंद करनी पड़ी। इसके अलावा 250 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित हुई। मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, आंधी-बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकांश राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
पुणे के बारामती और इंदापुर में बाढ़ जैसे हालात
उधर, पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फटने से पुणे के बारामती और इंदापु...