Tuesday, October 28

राजधानी समाचार

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) पेरम्बूर ने वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर ट्रेन का एक सेट तैयार किया है। यह 800 किमी से 1200 किमी की दूरी तय करेगी।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा-ज्ञान

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) पेरम्बूर ने वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर ट्रेन का एक सेट तैयार किया है। यह 800 किमी से 1200 किमी की दूरी तय करेगी।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) पेरम्बूर ने वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर ट्रेन का एक सेट तैयार किया है। यह 800 किमी से 1200 किमी की दूरी तय करेगी। ICF के अनुसार इस ट्रेन की परिचालन गति 160 किमी प्रति घंटा है। इसमें 16 कोचों में 823 बर्थ होंगे। ट्रेन में सभी प्रकार के AC वेरिएंट, प्रथम क्लास एसी, टू-टियर एसी, थ्री-टियर एसी (AC Three Tier) का संयोजन होगा।...
सात जजों की पीठ ने वर्ष 1990 में औद्योगिक शराब के उत्पादन को रेगुलेट का फैसला सुनाया था। उन्होंने इसका अधिकार केंद्र सरकार को दिया था।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

सात जजों की पीठ ने वर्ष 1990 में औद्योगिक शराब के उत्पादन को रेगुलेट का फैसला सुनाया था। उन्होंने इसका अधिकार केंद्र सरकार को दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहम फैसले में कहा कि औद्योगिक शराब पर कानून बनाने का अधिकार राज्यों का ही है। इसे छीना नहीं जा सकता। नौ जजों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत से सात जजों की पीठ के उस फैसले को पलट दिया जिसमें कहा गया था कि औद्योगिक शराब को रेगुलेट करने का अधिकार केंद्र के पास है। इस मामले को 2010 में नौ जजों की पीठ के पास समीक्षा के लिए भेजा गया। इस साल अप्रैल में छह दिन लगातार सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में जस्टिस ऋषिकेश रॉय, अभय एस. ओका, बी.वी. नागरत्ना, मनोज मिश्रा, जे.बी. पारदीवाला, उज्जल भुइयां, सतीश चंद्र शर्मा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह शामिल थे। सिर्फ जस्टिस नागरत्ना ने बहुमत के फैसले से असहमति जताई। उन्होंने कहा कि औद्योगिक शराब मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं है। ‘मादक शराब’ शब्द को अलग अर्थ देने ...
CM बीरेन सिंह का ऐलान – मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 7,660 घर बनाए जाएंगे।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

CM बीरेन सिंह का ऐलान – मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 7,660 घर बनाए जाएंगे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को एक बयान में कहा कि राज्य में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 7,660 घर बनाए जाएंगे। बीरेन सिंह ने कहा कि पिछले साल मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से कई परिवार अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में रह रहे हैं। इन लोगों के लिए 7,660 अस्थायी घर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने घरों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों पर परियोजनाओं के संबंध में विवाद सुलझाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि कहा कि केंद्र द्वारा जल्द ही पहाड़ी और घाटियों दोनों में विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी जिलों के जिला मुख्यालय से 8-10 किलोमीट...
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘गोपाल राय दिल्ली के पर्यावरण मंत्री हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य की बजाय पंजाब सरकार (Punjab Sarkar) का बचाव करना लगता है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘गोपाल राय दिल्ली के पर्यावरण मंत्री हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य की बजाय पंजाब सरकार (Punjab Sarkar) का बचाव करना लगता है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के आंकड़ों एवं वास्तविकता पर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को बचाने और दिल्ली की जनता को गुमराह करने वाले मंत्री गोपाल राय के इस्तीफे की मांग की। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘गोपाल राय दिल्ली के पर्यावरण मंत्री हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य की बजाय पंजाब सरकार का बचाव करना लगता है। उनका काम पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के समय की गलतियों को छुपाना है। जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं थी, तब तक अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय पंजाब सरकार की निंदा करते रहे। अब जब वहां उनकी ही सरकार है, तो वह पंजाब के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में यह संख्या लगभग 9000 तक पहुंच गई थी। बावजूद इसके, गोपाल राय इस पर बात करने से बचते हैं और अन्...
महाविकास अघाडी (एमवीए) के दलों कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) व शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

महाविकास अघाडी (एमवीए) के दलों कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) व शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दौर शुरू हो चुका है पर महाविकास अघाडी (एमवीए) के दलों कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) व शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है। कांग्रेस आलाकमान ने सीट बंटवारे के अवरोध को दूर करने के लिए अब वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराठ को जिम्मेदारी दी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को जोरदार सफलता मिली। अति-आत्मविश्वास और स्थानीय नेताओं के अडियल रवैये के चलते हरियाणा में कांग्रेस विधानसभा चुनाव हार चुकी है। इससे सबक लेते हुए महाराष्ट्र में कांग्रेस आलाकमान ने सीट बंटवारे की खटपट को गंभीरता से लिया है। अब खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभालते हुए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को सीट बंटवारे की की बातचीत से दूर कर द...
मध्यप्रदेश में रात 1 बजे 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

मध्यप्रदेश में रात 1 बजे 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है।

मंगलवार देर रात को गृह विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का ऐलान किया। मध्यप्रदेश  में रात 1 बजे 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी राजेश हिंगणकर को बदलकर इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को सीएम का नया ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी का पद दिया गया है। ग्वालियर के अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को उज्जैन जोन के नए एडीजी बनाया गया है। वहीं जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को राजधानी भोपाल पुलिस मुख्यालय का एआईजी बनाया(IPS Transfer) गया है।...
झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections 2024) के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी की।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections 2024) के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी की।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी (Congress Candidates First List) कर दी। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के की ओर से पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। लोहरदगा से रामेश्वर उरांव, पूर्णिमा नीरज सिंह को झरिया से, जमशेदपुर वेस्ट से बन्ना गुप्ता और जामताड़ा से इरफान अंसारी को को टिकट दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी (Congress Candidates First List) कर दी। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के की ओर से पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। लोहरदगा से रामेश्वर उरांव, पूर्णिमा नीरज सिंह को झरिया से, जमशेदपुर वेस्ट से बन्ना गुप्ता और जामताड़ा से इरफान ...
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में पराली जलाए (Stubble Burning) जाने को गंभीरता से लेते हुए बड़ा एक्शन लिया है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में पराली जलाए (Stubble Burning) जाने को गंभीरता से लेते हुए बड़ा एक्शन लिया है।

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में पराली जलाए (Stubble Burning) जाने को गंभीरता से लेते हुए बड़ा एक्शन लिया है। कृषि विभाग ने मंगलवार को विभिन्न जिलों में पराली जलाने से रोकने में नाकाम 24 अधिकारी और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। पराली जलाने पर पिछले कुछ दिन में 18 किसानों को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बा में इन्हें जमानत दे दी गई।पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पराली जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 15 सितंबर से अब तक 1393 खेतों में आग की घटनाओं का पता लगाया गया है, जबकि 874 FIR दर्ज की गई हैं। माना जाता है कि सर्दियों की शुुरुआत में हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। एयर क्वालिटी कंट्रोल स्टार्टअप एयरवॉइस की रिपोर्ट में बताया गया है कि दिवाली के पटा...
Delhi High Court ने कहा कि जब पत्नी लाभकारी नौकरी में हो तो उसे साझा घर से बेदखल किया जा सकता है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

Delhi High Court ने कहा कि जब पत्नी लाभकारी नौकरी में हो तो उसे साझा घर से बेदखल किया जा सकता है।

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने कहा है कि महिलाओं को घरेलू हिंसा (Domestic Violence) से संरक्षण कानून (DV Act) के तहत साझा घर में रहने का पत्नी का अधिकार पूर्ण नहीं है। यदि पत्नी लाभकारी नौकरी करती है तो उसे ससुराल के साझा घर से बेदखल किया जा सकता है भले ही उस घर पर किसी का भी स्वामित्व हो। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा (Justice Neena Bansal Krishna) ने ससुराल के साझा घर से बेदखल की गई पत्नी की अपील खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अपीलकर्ता पत्नी एमबीए शिक्षित महिला है और कंपनी में काम करती है। साझा घर से बेदखल कर उसे असहाय नहीं छोड़ा गया है। पति-पत्नी के बीच कानूनी विवाद की पृष्ठभूमि में कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि अपीलकर्ता के बुज़ुर्ग ससुर के पास साझा घर का स्वामित्व है और उन्हें बुढ़ापे में उनके घर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इस मामले में महिला को बेघर नह...
(SI)पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने गिरफ्तार टेक्सी ड्राइवर को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

(SI)पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने गिरफ्तार टेक्सी ड्राइवर को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती पेपरलीक मामले में हाईकोर्ट ने गिरफ़्तार टेक्सी ड्राइवर को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। न्यायाधीश गणेश राम मीणा ने संजय कुमार की जमानत याचिका पर यह आदेश दिया। प्रार्थीपक्ष की ओर से अधिवक्ता संजीव सिंघल ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता टेक्सी ड्राइवर है और पेपरलीक मामले से जुड़े लोगों ने किराया देकर उसकी सेवाएं लीं। एसओजी ने आईपीसी, नकल विरोधी अधिनियम व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में याचिकाकर्ता को 11 अप्रेल को पकड़ा। याचिकाकर्ता पर पेपरलीक के आरोपियों को एक से दूसरी जगह पहुंचाने और कुछ परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पहुंचाने का आरोप है। चार्जशीट में उसके खिलाफ पेपरलीक मामले में शामिल होने से संबंधित कोई प्रमाण नहीं है। इसके बावजूद अधीनस्थ अदालत ने उसे जमानत पर रिहा करने से इंकार कर दिया। विशेष लोक अभियोजक अनुराग शर्मा ने क...