Tuesday, November 11

राजधानी समाचार

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में शुरू हुआ ‘ग्रीन इस्लाम’ आंदोलन
आंदोलन, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में शुरू हुआ ‘ग्रीन इस्लाम’ आंदोलन

जकार्ता। दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया (Indonesia) पर्यावरण के प्रति जागरूकता का बीड़ा उठाया है। इंडोनेशिया खुद द्वीपीय देश हैं और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में इस देश ने पर्यावरण को धर्म से जोड़कर ‘ग्रीन इस्लाम’ (Green Islam) नाम से नई मुहिम शुरू की है। हाल में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मौजूद इस्तिकलाल मस्जिद में ग्रैंड इमाम नसरुद्दीन उमर ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि मनुष्य के रूप में हमारी सबसे खतरनाक कमी यह है कि हम पृथ्वी को महज एक वस्तु मानते हैं। हम प्रकृति के प्रति जितने लालची होंगे, कयामत का दिन उतनी ही जल्दी जाएगा। रोजाना नमाज़ की तरह पेड़ भी लगाएं उन्होंने कहा कि रमजान (Ramadan) में जैसे मुसलमान रोजा रखते हैं, वैसे ही उन्हें धरती की रक्षा को भी अपना फर्ज बनाना चाहिए। रोजाना नमाज (Namaz) की तरह पेड़ ...
बीजापुर में मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली को किया ढेर
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बीजापुर में मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली को किया ढेर

नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के केशकुतुल इलाके में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली के मारे जाने की खबर है। बस्तर में चुनाव खत्म होते ही फिर से जवान नक्सलियों पर भारी पड़ रहे हैं। बीजापुर के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र केशकुतुल के जंगलों में डिविजन सप्लाई टीम कमांडर कवासी पण्डरू एवं अन्य नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। करीब पांच बजे के आस-पास केशकुतुल के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। जवानों ने मौके पर हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सलियों की सामग्री बरामद किया। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि मुठभेड़ अभी जारी है जवानों के बाहर आने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।  ...
सुप्रीम कोर्ट से रामदेव को बड़ा झटका, पतंजलि को चुकाना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

सुप्रीम कोर्ट से रामदेव को बड़ा झटका, पतंजलि को चुकाना होगा 4.5 करोड़ का टैक्स

योग गुरु स्वामी रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से फिर झटका लगा है। अब उनके योग शिविर सर्विस टैक्स (Service Tax) के दायरे में आ गए हैं। स्वामी रामदेव के योग शिविरों का आयोजन करने वाली संस्था पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट (Patanjali Yogpeeth Trust) को अब सर्विस टैक्स यानी सेवा शुल्क चुकाना होगा। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (CESTAT) की इलाहाबाद पीठ के 5 अक्टूबर, 2023 के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। पीठ ने ट्रस्ट की अपील को खारिज करते हुए कहा कि ट्रिब्यूनल ने सही कहा है कि शुल्क के लिए शिविरों में योग करना एक सेवा है। हमें विवादित आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं मिला। अपील खारिज की जाती है। CESTAT ने अपने आदेश में कहा था कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की ओर से आयोजित योग शिविर भागीदारी के लिए जो शुल्क ले...
राजस्थान में बारात से लौटते वक्त भीषण हादसा, बेकाबू डंपर ने वैन सवार युवकों को रौंदा, 9 की मौत
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

राजस्थान में बारात से लौटते वक्त भीषण हादसा, बेकाबू डंपर ने वैन सवार युवकों को रौंदा, 9 की मौत

राजस्थान के झालावाड़ जिले में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाइवे पर पचोला गांव के पास हुआ। जहां वैन सवार युवकों को डंपर ने रौंद दिया। हादसे के वक्त वैन में 10 युवक सवार थे, जो मध्यप्रदेश के माचलपुर से शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में 8 युवक अकलेरा व एक सारोला कलां निवासी है। सभी युवक बागरी समाज के हैं। वहीं, एक युवक अकलेरा निवासी शानू (19) का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि अकलेरा के बागरी समाज के लोग शनिवार को अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में मध्य प्रदेश गए थे। इसी दौरान बारात से लौटते समय उनकी वैन तेज रफ्तार ट्रोले की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 9 युवकों की मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को अकलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया है। परिजन व समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए...
ईरान के बाद अब इराक में एयर स्ट्राइक, ईरानी मिलिट्री बेस पर धमाका, 1 की मौत, 9 घाय़ल
आंदोलन, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

ईरान के बाद अब इराक में एयर स्ट्राइक, ईरानी मिलिट्री बेस पर धमाका, 1 की मौत, 9 घाय़ल

ईरान के बाद अब इराक में हमले की खबर आई है। इराक में ईरान (Iran) समर्थित सैन्य बेस पर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें एक की मौत हो गई है और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस सैन्य बेस पर एक के बाद एक लगातार 5 धमाके हुए थे। हालांकि, अभी तक धमाकों के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा जा रहा है ये हमला मिडिल ईस्ट (Middle East) में छाए गतिरोध का ही नतीजा है। ईरान समर्थित सैन्य बेस पर हमला न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट बताती है कि इराक (Iraq) के बगदाद के दक्षिण में बेबीलोन गवर्नरेट में सुरक्षा समिति के सदस्य मुहन्नद अल-अनाज़ी के मुताबिक ये विस्फोट पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन यूनिट्स (PMU) से संबंधित एक साइट पर (Air Strike on Iraq) हुए हैं। जो बेबीलोन गवर्नरेट के उत्तर में अल-मशरू जिले में है। कहा जा रहा है कि ये हमला इजरायल (Israel) ने कराय़ा है, क्योंकि कल भी इजरायल ने ईरान पर (Israel Attacked on ...
आय कम हुई पर बढ़ गई संपत्ति, पुरानी रिवाल्वर भी रखते हैं पूर्व सीएम शिवराज सिंह
कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, विदिशा, विविध, संपादकीय

आय कम हुई पर बढ़ गई संपत्ति, पुरानी रिवाल्वर भी रखते हैं पूर्व सीएम शिवराज सिंह

18 सालों तक एमपी के मुखिया रहे शिवराजसिंह चौहान पिछले 5 माह से केवल विधायक ही हैं। इस दौरान सीएम का पद चला गया, आय भी कम हो गई पर संपत्ति में बढ़ोत्तरी हो गई है। विदिशा संसदीय सीट से नामांकन भरते समय दिए गए हलफनामे के अनुसार शिवराज सिंह चौहान कुल 3 करोड़ 42 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कोई कार नहीं है लेकिन कोई कर्ज या देनदारी भी नहीं है। शुक्रवार को रायसेन में नामांकन प्रस्तुत करते समय विदिशा रायसेन संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज स‍िंंह चौहान ने अपनी संपत्ति Shivraj Singh Chauhan Property का ब्यौरा दिया। इसके अनुसार अक्टूबर 2023 की तुलना में उनकी 21 लाख रुपए की संपत्ति बढ़ गई है। हलफनामे में शिवराजसिंह चौहान की कुल चल–अचल संपत्ति 3 करोड़ 42 लाख रुपए बताई गई। 30 अक्टूबर 2023 को विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे में उन्होंने 3 करोड़ 21 लाख रुपए की सं...
दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे नौसेना के नए चीफ, खास हुनर के लिए हैं मशहूर
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे नौसेना के नए चीफ, खास हुनर के लिए हैं मशहूर

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी नौसेना के नए प्रमुख होंगे। वे 30 अप्रेल को एडमिरल राधाकृष्णन हरिकुमार के सेवानिवृत्त होने पर पदभार ग्रहण करेंगे। त्रिपाठी का जन्म सतना जिले के महुडऱ गांव में हुआ। रीवा सैनिक स्कूल से 12वीं की। 1981 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडगवासला से ट्रेनिंग ली। डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से स्नातक हैं। आइएनएस विनाश और त्रिशूल की कमान भी संभाल चुके हैं। 2019 में बने वाइस एडमिरल त्रिपाठी जून 2019 में वाइस एडमिरल पदोन्नत होने पर केरल के एझिमाला में नौसेना अकादमी के कमांडेंट रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है। 15 मई 1964 में जन्मे त्रिपाठी को एक जुलाई 1985 को नौसेना में कमीशन मिला था। उन्हें संचार के क्षेत्र तथा इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर में विशेष महारत हासिल है। उन्होंने ाईएनएस विनाश, आइएनएस कर्चि और आईएनएस त्रिशूल जैसे युद्धपोतों की कमान संभाली। वा...
बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में चुनाव आयोग का बड़ा एक्‍शन, अधिकारियों पर गिरी गाज
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में चुनाव आयोग का बड़ा एक्‍शन, अधिकारियों पर गिरी गाज

चुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राम नवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को रोकने में कथित तौर असफल रहने पर 2 थानों के प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। निर्वाचन आयोग (Election Commission)के अनुसार, शक्तिपुर और बेलडांगा पुलिस थानों के प्रभारी निर्देशों के बावजूद धार्मिक हिंसा को रोकने में असफल रहे। बता दें कि राम नवमी (Ram Navmi) के मौके पर जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान हिंसा की घटना हुई थी। बता दें कि मुर्शिदाबाद के साथ ही मेदिनीपुर में भी हिंसक घटनाएं हुई थीं। मुर्शिदाबाद में हुई पत्थरबाजी की घटना BJP आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने हिंसा के कुछ वीडियो शेयर कर लिखा, ‘ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए कलंक हैं। एक बार फिर वह राम नवमी शोभा यात्रा की सुरक्षा करने में विफल रहीं। मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को नि...
उत्तर प्रदेश में वोटिंग कम, बढ़ाई नेताओं की चिंता, राजनीतिक दलों ने बदली अपनी रणनीति
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

उत्तर प्रदेश में वोटिंग कम, बढ़ाई नेताओं की चिंता, राजनीतिक दलों ने बदली अपनी रणनीति

उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को हुए पहले चरण का मतदान 60.25 प्रतिशत दर्ज किया गया। सहारनपुर में सबसे ज्यादा 66.65 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रामपुर 55.75 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे रहा। पीलीभीत में 61.91%, मुरादाबाद में 60.60%, कैराना में 61.17%, मुजफ्फरनगर में 59.29%, बिजनौर में 58.21%, नगीना में 59.54% वोट पड़े हैं। हालांकि, साल 2019 के मुकाबले इन सीटों पर करीब 5.9 फीसदी कम वोट पड़े हैं। इसी के साथ ही आठ सीटों के लिए 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। पहले चरण में कम वोटिंग होने से राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को अधिक तेज कर दिया है। आने वाले चरणों में पार्टी की कोशिश ज्यादा मतदान कराने की होगी ताकि वह बड़े लक्ष्य को हासिल कर सके। इसके साथ ही विपक्षी दलों ने अपनी चुनावी रणनीति को बदल दिया है। कम वोटिंग होने के...
अमित शाह ने किया UCC को लेकर बड़ा ऐलान, बोले- क्या देश शरीयत पर चलना चाहिए
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

अमित शाह ने किया UCC को लेकर बड़ा ऐलान, बोले- क्या देश शरीयत पर चलना चाहिए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर से यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि BJP लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर पूरे देश में इस कानून को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में व्यक्तिगत कानून नहीं हैं। अमित शाह ने कहा कि क्या देश को शरिया के आधार पर, पर्सनल लॉ के आधार पर चलाया जाना चाहिए? कोई भी देश कभी भी इस तरह नहीं चला है। किसी भी लोकतांत्रिक देश में कोई पर्सनल लॉ नहीं है। दुनिया में ऐसा क्यों है? ‘किसी भी लोकतांत्रिक देश में कोई पर्सनल लॉ नहीं है’ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि क्या देश को शरिया के आधार पर, पर्सनल लॉ के आधार पर चलाया जाना चाहिए? कोई भी देश कभी भी इस तरह नहीं चला है। किसी भी लोकतांत्रिक देश में कोई पर्सनल लॉ नहीं है। दुनिया में ऐसा क्यों है? अमित शाह ने तर्क देते हुए ...