Monday, September 29

दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे नौसेना के नए चीफ, खास हुनर के लिए हैं मशहूर

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी नौसेना के नए प्रमुख होंगे। वे 30 अप्रेल को एडमिरल राधाकृष्णन हरिकुमार के सेवानिवृत्त होने पर पदभार ग्रहण करेंगे। त्रिपाठी का जन्म सतना जिले के महुडऱ गांव में हुआ। रीवा सैनिक स्कूल से 12वीं की। 1981 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडगवासला से ट्रेनिंग ली। डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से स्नातक हैं। आइएनएस विनाश और त्रिशूल की कमान भी संभाल चुके हैं। 2019 में बने वाइस एडमिरल त्रिपाठी जून 2019 में वाइस एडमिरल पदोन्नत होने पर केरल के एझिमाला में नौसेना अकादमी के कमांडेंट रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है।
खास बात यह है कि दिनेश त्रिपाठी ऐसे वक्त पर पद संभाल रहे हैं, जब भारतीय युद्धपोत हूती विद्रोहियों की बढ़ी हुई गतिविधियों के बीच सक्रिय है। अब तक भारतीय युद्ध पोत ने ऐसी 20 घटनाओं का जवाब दिया है। इधर चीन की भी भारतीय समुद्र क्षेत्र में गतिविधियां बड़ रही है और पाकिस्तान के साथ मिलीभगत भी भारत के लिए चिंता का विषय बन गई है।