अमेरिका ने रूस पर लगाया यूक्रेनी सेना के खिलाफ केमिकल हथियार इस्तेमाल करने का आरोप
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 2 साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को उनकी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। उस समय सभी को लगा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा पर अभी भी यह युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही कई शहरों में भी भीषण तबाही मच चुकी है। लेकिन फिर भी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना अभी भी युद्ध डटी हुई है और इस वजह से रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इस युद्ध में अमेरिका (United States Of America) ने शुरू से ही यूक्रेन का समर्थन किया है और काफी सैन्य सहायता भी उपलब्ध कराई है। साथ ही समय-समय पर रूस की आलोचना भी की है। हाल ही में अमेरिका ने रूस पर एक बड़ा आरोप लग...










