विशाखापट्टनम में धार्मिक स्थल पर बड़ा हादसा: दीवार ढहने से 8 भक्तों की मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की सुबह यहां सिंहाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में वार्षिक उत्सव के दौरान दीवार गिरने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते दीवार ढहने की वजह से यह हादसा हुआ है।
मंदिर में बुधवार को शुरू होने वाले वार्षिक उत्सव चंदनोत्सवम के दौरान दर्शन के लिए टिकट खरीदने के लिए कतार में श्रद्धालु खड़े थे, तभी उनपर दीवार गिर गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। एनडीआरफ के साथ पुलिस तथा अन्य विभागों की मदद से बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे से आठ शवों को निकालकर किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया। जान गंवाने वालों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना स्थल पर गृ...