Saturday, October 18

विदिशा

पीएम ने की तारीफ तो बदला शिवराज सिंह चौहान का अंदाज, कहा- मामा दिल्ली जाने वाला है…
आंदोलन, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

पीएम ने की तारीफ तो बदला शिवराज सिंह चौहान का अंदाज, कहा- मामा दिल्ली जाने वाला है…

पीएम नरेन्द्र मोदी के शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करने और उन्हें दिल्ली ले जाने वाली बात कहने के बाद शिवराज सिंह चौहान का अंदाज बदला बदला सा नजर आ रहा है। विदिशा-रायसेन लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जब चुनाव प्रचार के लिए गंजबासौदा इलाके में पहुंचे तो वो काफी खुश नजर आए और उन्होंने मंच से इस बात दिल्ली जाने की बात भी कही। बता दें कि बुधवार को हरदा में चुनावी सभा के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली ले जाने की बात कहते हुए शिवराज सिंह की जमकर तारीफ भी की थी । ‘मामा अब दिल्ली जाने वाला है’ शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को गंजबासौदा और ग्रामीण इलाकों में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शिवराज ने 21 गांवों का दौरा किया और 9 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। नुक्कड़ सभाओं के दौरान शिवराज सिंह काफी खुश नजर आए और उन्होंने मंच से ये तक कहा कि...
शिवराज सिंह के बेटे का बड़ा बयान, कार्तिकेय बोले- कांग्रेस का वोट बैंक कायम, एकतरफा नहीं चुनाव
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सीहोर

शिवराज सिंह के बेटे का बड़ा बयान, कार्तिकेय बोले- कांग्रेस का वोट बैंक कायम, एकतरफा नहीं चुनाव

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) इस बार लोेकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें विदिशा सीट से लोकसभा के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। शिवराज के लिए बेटे कार्तिकेय चौहान (Kartikey Chouhan) प्रचार कर रहे हैं जिनका एक बयान सुर्खियों में है। विदिशा लोकसभा सीट पर प्रचार करने निकले कार्तिकेय चौहान ने साफ शब्दों में कहा है कि यह चुनाव एकतरफा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक कायम है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का यह बयान न केवल सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है बल्कि खूब वायरल भी हो रहा है। वे भाजपा कार्यकर्ताओं को ओवर कॉन्फिडेंस से बचने के लिए साफ शब्दों में चेता रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्तिकेय चौहान ने रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए यह बयान दिया...
आय कम हुई पर बढ़ गई संपत्ति, पुरानी रिवाल्वर भी रखते हैं पूर्व सीएम शिवराज सिंह
कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, विदिशा, विविध, संपादकीय

आय कम हुई पर बढ़ गई संपत्ति, पुरानी रिवाल्वर भी रखते हैं पूर्व सीएम शिवराज सिंह

18 सालों तक एमपी के मुखिया रहे शिवराजसिंह चौहान पिछले 5 माह से केवल विधायक ही हैं। इस दौरान सीएम का पद चला गया, आय भी कम हो गई पर संपत्ति में बढ़ोत्तरी हो गई है। विदिशा संसदीय सीट से नामांकन भरते समय दिए गए हलफनामे के अनुसार शिवराज सिंह चौहान कुल 3 करोड़ 42 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कोई कार नहीं है लेकिन कोई कर्ज या देनदारी भी नहीं है। शुक्रवार को रायसेन में नामांकन प्रस्तुत करते समय विदिशा रायसेन संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज स‍िंंह चौहान ने अपनी संपत्ति Shivraj Singh Chauhan Property का ब्यौरा दिया। इसके अनुसार अक्टूबर 2023 की तुलना में उनकी 21 लाख रुपए की संपत्ति बढ़ गई है। हलफनामे में शिवराजसिंह चौहान की कुल चल–अचल संपत्ति 3 करोड़ 42 लाख रुपए बताई गई। 30 अक्टूबर 2023 को विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे में उन्होंने 3 करोड़ 21 लाख रुपए की सं...
शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज, भांजी के स्कूटर पर हुए सवार
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज, भांजी के स्कूटर पर हुए सवार

विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज सिंह चौहान के अलग अलग अंदाज भी देखने को मिल रहे हैं। पहले शिवराज सिंह चौहान ने पैसेंजर ट्रेन की सवारी की और अब भांजी के साथ स्कूटी की सैर की है। विदिशा जिले के सांची में चुनाव प्रचार पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान से टॉपर छात्रा ने साथ में स्कूटी पर बैठने का आग्रह किया था जिसके बाद शिवराज टॉपर भांजी के साथ उसकी स्कूटी पर बैठे। टॉपर भांजी की स्कूटी पर मामा शिवराज विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चुनाव प्रचार करने के लिए सांची पहुंचे थे। इसी दौरान टॉपर छात्रा कशिश सिंगरानी ने शिवराज सिंह चौहान से स्कूटी पर बैठने का आग्रह किया। बच्चों में मामा शिवराज के नाम से जाने जाने वाले शिवराज सिंह भी भला भांजी को कैसे मना करते और...
सिर्फ एक स्ट्रीट डॉग ने यहां प्रशासन की नाक में कर रखा है दम, 40 घंटे में 12 लोगों पर किया हमला
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

सिर्फ एक स्ट्रीट डॉग ने यहां प्रशासन की नाक में कर रखा है दम, 40 घंटे में 12 लोगों पर किया हमला

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले गंजबासौदा में एक पागल कुत्ते ने सिर्फ दो दिनों के भीतर 9 बच्चों समेत 12 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी किया है। जानकारी के अनुसार सुभाष निकेतन वाली गली और उसके आसपास के इलाके में पिछले दो दिनों में पागल श्वान के आतंक से लोग परेशान हैं। कुत्ता अबतक 9 बच्चों समेत 12 से अधिक लोगों को काट चुका है। कास बात ये है कि इन दो दिनों में वो पागल कुत्ता प्रशासन के हाथ नहीं आया। मालूम हो कि सोमवार शाम को एक पागल श्वान ने वार्ड 7 में जमकर आतंक मचाया। इस कुत्ते ने जो भी सामने आया उसे अपना निशाना बनाया। मंगलवार को भी कई लोगों पर ये हमला कर बुरी तरह जख्मी कर चुका है। एक दर्जन लोगों को काटा बीते 40 घंटे से कुत्ते के हमले से घायल सभी लोगों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल लाया जा रहा है। कई बच्चों के शरीर पर गंभीर जख्म दिखाई दे रहे हैं। ...
इस जिले में बंदूक की गोली से होता है होलिका दहन, यह है अजब-गजब होली!
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, सिरोंज

इस जिले में बंदूक की गोली से होता है होलिका दहन, यह है अजब-गजब होली!

होली रंगों का त्योहार है, इसमें अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में होली भी अलग अंदाज में मनाने की परंपरा है। कहीं फूलों की होली होती है कहीं आग पर चलकर होली मनाई जाती है। मध्यप्रदेश के इस जिले में तो होली गोली से शुरू की जाती है। यानी बंदूक की गोली से होली मनाने की परंपरा है। ऐसी ही एक अजब-गजब होली की परंपरा है विदिशा जिले के सिरोंज में। यहां होलकर शासन के समय से अलग अंदाज में होली मनाई जाती है। अन्य जगहों पर भले ही होलिका दहन माचिस या मशाल से होली का दहन किया जाता है, लेकिन सिरोंज में बंदूक की गोली से किया जाता है। बंदूक से होलिका दहन करने का परंपरा बंदूक की गोली से जलने वाली होलिका को शहर के एक मुख्य स्थान पर जलाया जाता है। इस होली का दहन माचिस से नहीं बंदूक से होता है। होलिका दहन के पहले होली की पूजा आचार्य पंडित नलिनीकांत शर्मा द्वारा करवाई जाती है। ह...
अलग अंदाज में भाजपा विधायक, SDM के पैर छूकर की बड़ी मांग
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

अलग अंदाज में भाजपा विधायक, SDM के पैर छूकर की बड़ी मांग

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा अपने बयानों और कार्यों को लेकर अकसर मध्य प्रदेश की राजनीतिक चर्चा का विषय बने रहते हैं। दो दिन पहले ही खुद का घर छोड़ने, शादी समारोहों में न जाने और खुद के पैर न छूने देने की घोषणा करने वाले विधायक उमाकांत शर्मा अब एसडीएम के पैर छूकर अपनी मांग मनवाते नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि विधायक शर्मा ने एसडीएम के पैर छूकर क्षेत्र की जनता की मांग मनवाने के लिए जिम्मेदारों के सामने अनोखा विरोध किया है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। दरअसल, भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सिरोंज लंबे समय से जल संकट की समस्या से जूझ रहा है, जिसे सुचारू करने की मांग लंबे समय से विधायक उमाकांत शर्मा प्रशासन से कर रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्य नहीं किया जा रहा। इसका खामियाजा सीधे ...
विदिशा से शिवराज सिंह तो गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया उम्मीदवार, देखें बीजेपी की लिस्ट
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

विदिशा से शिवराज सिंह तो गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया उम्मीदवार, देखें बीजेपी की लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 16 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में से 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का निर्णय पहली सूची में किया गया है। जिनमें मध्यप्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को विदिशा (Vidisha) से तो गुना सीट (Guna Seat) से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को उम्मीदवार बनाया गया है। एमपी की 24 सीटों पर उम्मीदवार घोषितमुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर भिंड- श्रीमति संध्या राय ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया सागर- श्रीमति लता वानखेड़े टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक दमोह- राहुल लोधी खजुराहो- वीडी शर्मा (VD Sharma) सतना- गणेश सिंह रीवा- जनार्दन मिश्र सीधी- राजेश मिश्रा शहडोल- हिमाद्री सिंह जबलपुर- आ...
भाजपा विधायक ने छोड़ा अपना घर, लोगों से बोले- मुझे जिंदा देखना चाहते हो तो मैरे पैर मत छूना
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

भाजपा विधायक ने छोड़ा अपना घर, लोगों से बोले- मुझे जिंदा देखना चाहते हो तो मैरे पैर मत छूना

अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के दो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में वे जंगल में व्यायाम करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वो खुद को लेकर बड़ी घोषणाएं करते हुए सामने मौजूद लोगों और अपने समर्थकों को चौंका रहे हैं। विधायक शर्मा द्वारा की गई गोषणा के बाद उनके समर्थकों में ये असमंजस बढ़ गया है कि आखिरकार वो क्या करें और क्या न करें ? दरअसल उमाकांत शर्मा द्वारा अपने विधानसभा वासियों के बीच गंभीर घोषणा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं उमाकांत शर्मा आपका चरण सेवक सादर प्रणाम करता हूं, मैं एक घोषणा करना चाहता हूं, मैंने वानप्रस्थ ग्रहण कर लिया है। घर छोड़ दिया है, धोती कुर्ते के अलावा कुछ भी धारण नहीं करूंगा और अपना स्वागत सत्कार कराना भी अब बंद कर दिया ह...
सरकारी कर्मचारियों को 15 मार्च तक मिलेगी सेलरी, बजट में उलझ गया वेतन
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हैल्थ

सरकारी कर्मचारियों को 15 मार्च तक मिलेगी सेलरी, बजट में उलझ गया वेतन

प्राइवेट नौकरियों में प्राय: सेलरी की दिक्कत बनी रहती है, पर सरकारी कर्मचारियों—अधिकारियों को कोई समस्या नहीं आती है। उनके खातों में हर माह की एक तारीख को पैसे आ जाते हैं। कुछेक सरकारी विभाग ही ऐसे हैं जिनमें सेलरी में समस्या आती हो। इनमें विदिशा का मेडिकल कॉलेज भी शामिल है जहां लंबे अर्से से बजट के अभाव में वेतन उलझ रहा है। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को कई माहों से सेलरी नहीं मिल रही है। कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों को तो वेतन के लिए हड़ताल करना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों की 3 माह की सैलरी बकाया चल रही है। इसमें से एक माह की सैलरी मिलने पर कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी हड़ताल खत्म कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें डीन सर ने एक सप्ताह में एक माह की सेलरी और डलवाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही 15 मार्च तक पूरी सेलरी डलवाने का प्रयास करने की भी बात कही है। गौरतलब है कि मेडिकल ...