उत्तर प्रदेश में हवाएं बदलेंगी मौसम, 40 जिलों में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में 1 से 3 मई के बीच हल्की बारिश और तेज रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ दिनों की राहत मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, वाराणसी, बलिया, बहराइच और इटावा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज मौसम गतिविधियों की चेतावनी जारी की गई है। सो...