Sunday, October 19

विविध

सीएम मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, कटनी-दतिया के एसपी हटाए..
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

सीएम मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, कटनी-दतिया के एसपी हटाए..

रविवार देर शाम सीएम मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया। सीएम मोहन यादव के इस बड़े एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीएम मोहन यादव ने रविवार देर शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर पोस्ट कर कटनी व दतिया जिले के एसपी को हटाने के निर्देश दिए साथ ही चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को भी हटाने की जानकारी दी। सीएम मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्‍यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्‍हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं। सीएम के इस पोस्ट के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानिए आखिर क्यों हुई कार्रवाई ? मध्य प्रदेश में कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा के तबादले के बाद शनिवार को वे और उनके तहसीलदार पति के परिजन उनके सिविल लाइन ...
फिर डराने लगा कोरोना, 10 दिन में 250 से बढ़कर 3758 हुए केस, अबतक इतने लोगों की मौत
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

फिर डराने लगा कोरोना, 10 दिन में 250 से बढ़कर 3758 हुए केस, अबतक इतने लोगों की मौत

देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 10 दिनों में कोविड 19 के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, पिछले 10 दिन में कोरोना के मामले 257 से 3700 के पार हो गए हैं। यह आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला है। अगर इसी रफ्तार से कोविड आगे बढ़ा तो आने वाले दिनों में प्रशासन की ओर से फिर से सख्ती देखने को मिल सकती है। सिर्फ 10 दिन में 257 से 3700 पार पहुंचे मामले स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड के 3758 एक्टिव मामले दर्ज किए गए। पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के मामलों में 1200% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो चिंता का विषय बन चुका है। आंकड़े बताते हैं कि 22 मई 2025 को जहां देश में सिर्फ 257 सक्रिय केस थे, वहीं 26 मई तक यह आंकड़ा 1010 तक पहुंच गया। अब बीते 24 घंटों में 363 नए केस सामने ...
मुंबई इंडियंस की हार के बाद नीता अंबानी का चकराया सिर, रोहित-हार्दिक चेहरे पर दिखा दर्द तो रोने लगे अश्‍वनी
कहानी, खेल जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

मुंबई इंडियंस की हार के बाद नीता अंबानी का चकराया सिर, रोहित-हार्दिक चेहरे पर दिखा दर्द तो रोने लगे अश्‍वनी

आईपीएल 2025 के कुछ शुरुआती मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ऐसी लय में लौटी कि फैंस को लगने लगा कि दिग्‍गजों की ये टीम अपना छठा खिताब जीत जाएगी। लेकिन ऐसा हो न सका। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्‍स ने क्‍वालीफायर 2 में एमआई को पांच विकेट से हराकर उसका ये सपना चकनाचूर कर दिया। श्रेयस अय्यर ने जैसे ही छक्‍के जड़ अपनी टीम को जीत दिलाई तो पंजाब के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, मुंबई के खेमे में मायूसी छा गई। इस हार के बाद टीम की मालकिन नीता अंबानी के चेहरे की जैसे हवाइयां उड़ गईं तो वहीं रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या समेत हर खिलाड़ी उदास हो गया। नीता अंबानी ने पकड़ लिया सिर बता दें कि जैसे ही श्रेयस अय्यर ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्‍का जड़ा तो नीता अंबानी का चेहरा देखने लायक था। खिताब जीतने का सपना टूटने से वह इतनी दुखी हो गई कि उन्‍होंने अपना सिर पकड़ लिय...
मौसम की दोहरी मार: उत्तर-पूर्व में बाढ़, तो पश्चिम में सूखा, सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

मौसम की दोहरी मार: उत्तर-पूर्व में बाढ़, तो पश्चिम में सूखा, सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

देश में समय से पहले आया दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में आकर ठिठक गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बनी स्थिति के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ा था। अब वह स्थितियां कमजोर होने लगी है। ऐसे में मानसून 26 मई से 1 जून तक मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानी, पटना, पुरी के आसपास अटका हुआ है। वहीं देश के पूर्वोत्तर में भारी बारिश व बाढ़ का सिलसिला जारी है। सिक्किम में 1500 पर्यटक फंसे सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से जारी बारिश और भूस्खलन सड़कें अवरुद्ध हो गईं और करीब 1500 पर्यटक फंस गए। चुंगथांग को लाचेन और लाचुंग से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पर्यटक परमिट जारी करना रोक दिया गया है। पूर्वोत्तर में 32 की मौत पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और बाढ़ के कारण हुए हादसों में अभी तक 32 लोगों की मौत ह...
ऑपरेशन सिंदूर: केंद्र की बड़ी कार्रवाई, 2000 से अधिक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी देश से निष्कासित
अपराध जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

ऑपरेशन सिंदूर: केंद्र की बड़ी कार्रवाई, 2000 से अधिक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी देश से निष्कासित

केंद्र सरकार द्वारा 7 मई को शुरू किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत अब तक 2,000 से अधिक कथित अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को भारत से बाहर भेजा जा चुका है। यह जानकारी इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक आधिकारिक बयान में सरकारी सूत्रों ने दी। देशव्यापी दस्तावेज सत्यापन अभियान के बाद इन प्रवासियों को सीमा पार बांग्लादेश भेजा गया है। वर्तमान में चल रहे इस अभियान से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार अवैध प्रवास के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए है और अन्य राज्यों में भी शीघ्र ही कार्रवाई की तैयारी है। 2,000 से अधिक अवैध बांग्लादेशी वापस भेजे गए सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के कारण पैदा हुए भय के चलते बड़ी संख्या में अप्रवासी खुद ही भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पहुंचे हैं और स्वेच्छा से देश छोड़ रहे हैं। अब तक करीब 2,000 लोगों ने बिना किसी औपचारिक कार्रवाई के खुद सीमा पार कर ली है। तीन पूर्वोत्तर राज्यों ...
डेढ़ साल की प्लानिंग, 117 ड्रोन…40 विमान तबाह: जेलेंस्की ने बताया- रूसी सैन्य ठिकानों को कैसे बनाया निशाना
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

डेढ़ साल की प्लानिंग, 117 ड्रोन…40 विमान तबाह: जेलेंस्की ने बताया- रूसी सैन्य ठिकानों को कैसे बनाया निशाना

रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर बड़ा मोड़ देखने को मिला है। यूक्रेन ने रूस के पांच एयरबेस पर एक संगठित और व्यापक ड्रोन हमला कर 40 से अधिक लड़ाकू विमानों को नष्ट करने का दावा किया है। इस हमले की जानकारी खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन डेढ़ साल की रणनीतिक योजना और गुप्त तैयारियों का परिणाम है। एक साल छह महीने और नौ दिन पहले की योजना जेलेंस्की ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, ‘यूक्रेन के सिक्योरिटी ऑपरेशन के प्रमुख वसील मालियुक ने आज के ऑपरेशन की रिपोर्ट सौंपी। शानदार नतीजे मिले हैं। एक साल, छह महीने और नौ दिन पहले इसकी योजना बनाई गई थी। यह यूक्रेन का सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन रहा है।’ उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन से पहले शामिल यूक्रेनी एजेंटों को सुरक्षित रूप से रूसी क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया था। हमले में 117 ड्र...
भारत से तनाव के बीच बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किल, बॉर्डर पर तालिबान ने फिर शुरू किए हमले
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध

भारत से तनाव के बीच बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किल, बॉर्डर पर तालिबान ने फिर शुरू किए हमले

भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच चल रहा तनाव किसी से भी छिपा नहीं है। भारत से पंगा लेना पाकिस्तान को काफी भारी भी पड़ा है। इससे पाकिस्तान को जान-माल का काफी नुकसान हुआ। हालांकि दोनों देशों के बीच फिलहाल सीज़फायर का पालन किया जा रहा है, लेकिन तनाव की स्थिति बरकरार है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब कुछ ऐसा हो गया है जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई है। अफगानिस्तान (Afghanistan) बेस्ड आतंकी संगठन तालिबान (Taliban), पाकिस्तान की इस मुश्किल की वजह है। लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश डूरंड बॉर्डर पर अब हालात बिगड़ गए हैं। इस वजह से बॉर्डर से लगे चगई जिले के 2.5 लाख से ज़्यादा लोगों को पाकिस्तान सरकार ने तुरंत अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। तालिबान ने भी अफगान नागरिकों को बॉर्डर से जुड़े इलाकों को खाली करने को कहा ह...
कोरोना का कहर, दिल्ली में कोविड से एक और मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या में फिर इजाफा
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना का कहर, दिल्ली में कोविड से एक और मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या में फिर इजाफा

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। देश के कई बड़े शहरों और राज्यों में नए मामलों की संख्या बढ़ रही है, साथ ही मौतों का आंकड़ा भी चिंता बढ़ाने लगा है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से पहली मौत की पुष्टि हुई है। 60 वर्षीय महिला जो पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं, उनका कोरोना से निधन हुआ है। इस घटना ने लोगों के बीच डर और सावधानी का माहौल पैदा कर दिया है। दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह इस साल राजधानी में कोविड-19 से हुई दूसरी मौत है। मृतक महिला को पेट की सर्जरी के बाद आंतों की समस्या थी और वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। डैशबोर्ड के मुताबिक, 30 मई तक दिल्ली में कुल 294 नए कोविड मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से अकेले शु...
चुप्पी में धैर्य हूं, चुनौती में शौर्य हूं…सीएम रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता सुनाकर AAP पर कसा तंज
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

चुप्पी में धैर्य हूं, चुनौती में शौर्य हूं…सीएम रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता सुनाकर AAP पर कसा तंज

दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे ‘जनसेवा आधारित राजनीति और जनकल्याणकारी नीतियों की दिशा में एक प्रतिबद्ध यात्रा’ बताया है। दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘100 दिन सेवा के – काम करने वाली सरकार’ शीर्षक वाले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के कामकाज पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा “हमारी प्राथमिकता है ऐसा विकास जो आम जनता न केवल देख सके बल्कि महसूस भी कर सके।” इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर लिखी अपनी कविता की पंक्तियां भी पढ़ीं। जिसे सुनकर लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ...
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भोपाल में पीएम नरेंद्र मोदी
कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भोपाल में पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजधानी स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। ये सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं से जुड़ा पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आयोजन में दो लाख महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है। 2 लाख महिलाओं के शामिल होने का अनुमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। ये सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं से जुड़ा पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आयोजन में दो लाख महिलाओं के शामिल ...