झारखंड और पंजाब में दहाड़े एमपी सीएम, बोले ‘संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने हमेशा उसे खतरे में रखा’
एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav)झारखंड और पंजाब (Punjab) के दौरे पर रहे। सीएम ने झारखंड (jharkhand) के राजमहल और दुमका लोकसभा सीट पर सभाओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों तक राज करने के बाद भी देश को बदनाम किया है। पीएम मोदी ने अब देश को नई पहचान दी है।
सीएम ने झारखंड के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भ्रष्टाचारी बताया। कहा कि इन भ्रष्टाचारियों को पीएम मोदी जेल भेज रहे हैं तो यह पूछ रहे हैं कि जेल क्यों भेजा जा रहा है। भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में ही है।
सीएम ने कहा कि हम देवी-देवताओं को पूजते हैं तो कांग्रेसियों को इसमें भी परेशानी होती है। हम भगवान राम, कृष्ण और बिरसा मुंडा को पूजने वाले लोग हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा से सीएम धर्म की विरोधी रही है।
राम मंदिर का करते रहे विरोध
एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब पूरा देश कह रहा था कि अयोध्या में भगवा...