Monday, October 27

हैल्थ

कोरोना पर मोदी की चिंता:PM बोले- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, MP और गुजरात में पिछले साल से ज्यादा केस आ रहे; माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान दीजिए
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना पर मोदी की चिंता:PM बोले- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, MP और गुजरात में पिछले साल से ज्यादा केस आ रहे; माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान दीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर कोरोना को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की। मोदी इस बार कोरोना की रफ्तार को लेकर ज्यादा चिंतित थे। उन्होंने माइक्रो कंटेनमेंट जोन, नाइट कर्फ्यू, टेस्टिंग-ट्रेकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया। साथ ही वैक्सीन लगवाने के बाद भी सावधान रहने की हिदायत दी। उनकी चिंता इस बात को लेकर भी थी कि लोग इस बार कैजुअल नजर आ रहे हैं। मोदी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू लोगों को अवेयर कर रहा है। हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है। अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान दीजिए। इसमें सरकार को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन यह मेहनत रंग लाएगी। हमने पिछली बार 10 लाख एक्टिव केस देखे हैं। हमने उस पर सफलता पाई थी। अब तो हमारे पास अनुभव और संसाधन दोनों हैं। हम इस पीक को रोक सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, MP और गुजरात में पिछल...
इंडिया का वैक्सीन मीटर:24 घंटे में दिए गए करीब 37 लाख वैक्सीन डोज, इस दौरान सबसे ज्यादा राजस्थान में  5 लाख लोगों का वैक्सीनेशन
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

इंडिया का वैक्सीन मीटर:24 घंटे में दिए गए करीब 37 लाख वैक्सीन डोज, इस दौरान सबसे ज्यादा राजस्थान में 5 लाख लोगों का वैक्सीनेशन

भारत में 9 अप्रैल सुबह सात बजे तक 24 घंटे में 36.91 लाख डोज दिए गए। इसमें 32.85 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। वहीं, 4.06 लाख लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। वैक्सीनेशन का ये आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले करीब 8 लाख ज्यादा है। सबसे ज्यादा राजस्थान में 5.19 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यहां अब तक कुल 88.07 लाख वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। कुल वैक्सीनेशन के मामले में महाराष्ट्र अभी भी टॉप पर है। यहां अब तक 93.38 लाख वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3.88 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। देशभर में अब तक 8.24 करोड़ लोगों को पहला डोज और 1.18 करोड़ लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है। इन्हें मिलाकर अब तक 9.43 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान के बाद सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज गुजरात में दिए गए हैं। यहां अब तक 84 लाख से ज्यादा डोज दिए जा ...
कोरोना देश में:24 घंटे में रिकॉर्ड 1.31 लाख से ज्यादा मरीज मिले; अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश जहां एक साथ इतने मरीज बढ़ रहे
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:24 घंटे में रिकॉर्ड 1.31 लाख से ज्यादा मरीज मिले; अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश जहां एक साथ इतने मरीज बढ़ रहे

देश में कोरोनावायरस से हर दिन हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। रोज संक्रमण के मामलों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 31 हजार 878 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले बुधवार को देश में सबसे ज्यादा 1 लाख 26 हजार 276 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को रिकवर होने वालों का आंकड़ा 61 हजार 829 रहा। संक्रमण के चलते मरने वालों की 802 रही। 17 अक्टूबर के बाद ये पहली बार है जब एक दिन के अंदर 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 17 अक्टूबर को 1032 मरीजों ने जान गंवा दी थी। अब हर 100 लोगों में 9 संक्रमित मिल रहेदेश में मरीजों के मिलने की रफ्तार भी बढ़कर 9.21% हो गई है। मतलब अब हर 100 लोग में 9 कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। तीन हफ्ते पहले यानी 11 से 17 मार्च के बीच मरीजों ...
वैक्सीनेशन पर केंद्र और राज्यों में तकरार:महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ने कहा- वैक्सीन की कमी, केंद्र बोला- अपनी नाकामी छिपाने के लिए हम पर आरोप लगा रहे
कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

वैक्सीनेशन पर केंद्र और राज्यों में तकरार:महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ने कहा- वैक्सीन की कमी, केंद्र बोला- अपनी नाकामी छिपाने के लिए हम पर आरोप लगा रहे

वैक्सीन की कमी की शिकायत करने वाली महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सरकारों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आड़े हाथों लिया है। साथ ही वैक्सीनेशन कराने में फेल दिख रही पंजाब और दिल्ली सरकार की भी खिंचाई की। डॉ. हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र सरकार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश में कहीं भी वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। महाराष्ट्र सरकार बार-बार अपनी गलतियों को दोहरा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गलतियां दोहराने के चलते महाराष्ट्र में हालात खराब हुए। अब वहां की सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हम पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य वैक्सीन कमी की बात कर रहे हैं वे राजनीतिक रूप से लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। वैक्सीन पर सवाल उठाना गलतडॉ. हर्षवर्धन ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोवैक्स...
MP कोरोना LIVE:ऑक्सीजन की कमी से गईं 5 जानें, सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट से 60 टन ऑक्सीजन सप्लाई का किया करार
अपराध जगत, आर्थिक जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

MP कोरोना LIVE:ऑक्सीजन की कमी से गईं 5 जानें, सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट से 60 टन ऑक्सीजन सप्लाई का किया करार

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन और रेमडेसिविर के इंजेक्शन की कमी से हालात बदतर हो रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी से 48 घंटे में सागर में 4 और खरगोन में 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट से करार किया है। हर रोज प्लांट से 60 टन ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। इस बीच पिछले 24 घंटे में पूरे एमपी में कोरोना से 13 मरीजों की मौत हुई है। पहली खेप अगले एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है। भोपाल कलेक्टर ने जिले में चल रहे प्लांट 24 घंटे चालू रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। 24 घंटे में 4043 केस मिले हैं। प्रदेश के 4 बड़े शहर इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में ही 50 फीसदी संक्रमित आए हैं। सभी शहरों में संडे लॉकडाउन, सरकारी दफ्तर 5 दिन ही खुलेंगे प्रदेश में 7 अप्रैल तक एक्टिव केस की संख्या 27 हजार से ज्यादा हो चुकी थी। जबकि कोरोन...
प्रधानमंत्री मोदी ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज:पंजाब और पुड्डुचेरी​​​​​​​ की नर्सों ने लगाई दूसरी डोज; मोदी की अपील- अगर एलिजिबल हैं तो टीका जरूर लगवाएं
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

प्रधानमंत्री मोदी ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज:पंजाब और पुड्डुचेरी​​​​​​​ की नर्सों ने लगाई दूसरी डोज; मोदी की अपील- अगर एलिजिबल हैं तो टीका जरूर लगवाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली। एम्स नई दिल्ली में गुरुवार सुबह उन्होंने कोवैक्सिन की दूसरी डोज लगवाई। पहली डोज उन्होंने 1 मार्च को लगवाई थी। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अन्य लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की। लिखा, 'वैक्सीनेशन उन चंद तरीकों में से एक है जिसके जरिए कोरोना को हराया जा सकता है। इसलिए अगर आप वैक्सीन लगवाने की एलिजिबिलिटी पूरी करते हैं तो तुरंत लगवा लें।' वैक्सीनेट करने वाली सिस्टर्स बोलीं- ये यादगार पल थामोदी को वैक्सीन की दूसरी डोज पंजाब की सिस्टर नेहा शर्मा और पुड्डुचेरी की सिस्टर पी निवेदिता ने लगाई। नेहा ने कहा- प्रधानमंत्री ने हमसे बात की। ये मेरे लिए एक यादगार पल था। मुझे उनसे बात करने और वैक्सीन लगाने का मौका मिला। निवेदिता बोलीं- मैंने प्रधानमंत्री को कोवैक्सिन की पहली डोज दी थी। आज मुझे उनसे दोबारा मिलने और ...
कोरोना देश में:24 घंटे में रिकॉर्ड 1.26 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित मिले; वैज्ञानिकों ने कहा- कोरोना की इस रफ्तार को केवल वैक्सीनेशन से रोक सकते हैं
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में:24 घंटे में रिकॉर्ड 1.26 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित मिले; वैज्ञानिकों ने कहा- कोरोना की इस रफ्तार को केवल वैक्सीनेशन से रोक सकते हैं

देशभर में कोरोना से हालात खराब होते जा रहे हैं। बुधवार को देश में रिकॉर्ड 1 लाख 26 हजार 265 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से अब तक ये पहली बार है जब एक दिन के अंदर इतने लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके पहले 6 अप्रैल को एक दिन के अंदर 1.15 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा बुधवार को 684 मरीजों की मौत भी हो गई और 59 हजार 129 लोग रिकवर हुए। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1.29 लाख से अधिक हो गया है। इनमें 1.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.66 लाख मरीजों की मौत हो गई। 9 लाख 5 हजार मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।केवल वैक्सीनेशन से कोरोना को रोक सकते हैंडिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) के सेक्रेटरी और देश के बड़े वैज्ञानिकों में शुमार प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा है कि कोरोना के इस फेज की रफ्तार पहले की अपेक्षा काफी अधिक है। मतलब इ...
महाराष्ट्र कोरोना LIVE:नए केस में महाराष्ट्र दुनिया में तीसरे नंबर पर; पुणे में जरूरी सेवाएं छोड़कर सब बंद होगा, BMC के ऑफिस में बाहरी लोगों की एंट्री बै
आर्थिक जगत, इतिहास की गाथा, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

महाराष्ट्र कोरोना LIVE:नए केस में महाराष्ट्र दुनिया में तीसरे नंबर पर; पुणे में जरूरी सेवाएं छोड़कर सब बंद होगा, BMC के ऑफिस में बाहरी लोगों की एंट्री बै

नए केस के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस मामले में ब्राजील और अमेरिका ही इससे आगे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 55,469 नए केस आए। 34,256 ठीक हुए, जबकि 297 की मौत हो गई। नए केस का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 4 अप्रैल को 57,074 केस आए थे। राज्य में अब तक 31.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 25.83 लाख ठीक हुए हैं और 56,330 की मौत हुई है। अभी 4 लाख 72 हजार 283 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में 10वें नंबर पर है। नए केस में टॉप-3 ब्राजील82,869अमेरिका62,283महाराष्ट्र55,469 पुणे और पिंपरी में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सब होगा बंदपुणे और पिंपरी चिंचवड़ में 10 से 30 अप्रैल तक बेहद जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल, जिम, सलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर, प...
भोपाल रेलवे स्टेशन पर RT-PCR टेस्ट बंद!:ट्रेन में खचाखच भरे यात्री, स्टेशन पर जांच के नाम पर थर्मल स्क्रीनिंग की खानापूर्ति; लैब ने जांच बंद की, हबीबगंज में सैंपल जांच की सुविधा ही नहीं
भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

भोपाल रेलवे स्टेशन पर RT-PCR टेस्ट बंद!:ट्रेन में खचाखच भरे यात्री, स्टेशन पर जांच के नाम पर थर्मल स्क्रीनिंग की खानापूर्ति; लैब ने जांच बंद की, हबीबगंज में सैंपल जांच की सुविधा ही नहीं

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की जांच और संदिग्ध को आईसोलेट करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद ट्रेनों में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही है। स्टेशनों पर थर्मल स्कैनिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। भोपाल स्टेशन पर RT-PCR की जांच लैब बंद हो गई है। हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर तो RT-PCR जांच की सुविधा ही नहीं है। भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग से यात्रियों की जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। यात्रियों की जांच के के लिए आरपीएफ जवानों को थर्मल स्कैनिंग मशीन दी गई। जांच के नाम पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई लोग रिपोर्ट लेकर नहीं आ रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती तो वह टेस्ट कराने में भी असमर्थता जताते हैं। ऐसे में मजबूर...
कोरोना देश में:पहली बार एक दिन में 1.15 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले, रिकॉर्ड 54,795 एक्टिव केस बढ़े; छत्तीसगढ़ में नए केस का आंकड़ा 10 हजार के करीब
भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:पहली बार एक दिन में 1.15 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले, रिकॉर्ड 54,795 एक्टिव केस बढ़े; छत्तीसगढ़ में नए केस का आंकड़ा 10 हजार के करीब

बेहद चिंताजनक खबर है यह। देश में एक दिन में 1.15 लाख नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 4 अप्रैल को मिले 1.03 लाख मरीजों का रिकॉर्ड भी टूट गया। 59,700 मरीज ठीक हुए और 630 ने दम तोड़ दिया। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 54,795 की बढ़ोतरी हो गई। इससे पहले 4 अप्रैल को 50,438 एक्टिव केस बढ़े थे। तब यह सबसे ज्यादा थे। नए केस में रोजाना की तरह सबसे ज्यादा 55,469 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले। 9,921 नए मरीजों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर रहा। कुल एक्टिव केस में भी ये दोनों राज्य टॉप-2 में हैं। महाराष्ट्र में 4.72 लाख, जबकि छत्तीसगढ़ में 52,445 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक करीब 1.28 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.18 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.66 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए है...