Friday, October 31

हैल्थ

कोरोना देश में:1.95 लाख नए केस आए, यह बीते 42 दिन में सबसे कम; 3496 लोगों की जान गई, 3.26 लाख ठीक भी हुए
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:1.95 लाख नए केस आए, यह बीते 42 दिन में सबसे कम; 3496 लोगों की जान गई, 3.26 लाख ठीक भी हुए

देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है। सोमवार को 1 लाख 95 हजार 685 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा पिछले 42 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, मौत का आंकड़ा सरकार और लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। देश में सोमवार को 3,496 लोगों की कोरोना की वजह से जान गंवानी पड़ी। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 26 हजार 671 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 34 हजार 572 की कमी रिकॉर्ड की गई। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.95 लाखबीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.26 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,496अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.69 करोड़अब तक ठीक हुए: 2.40 करोड़अब तक कुल मौतें:&nb...
कोरोना की स्वदेशी किट:DRDO ने बनाई कोरोना एंटीबाॅडी टेस्टिंग किट, 75 रुपए के खर्च पर 75 मिनट में मिलेगी जांच रिपोर्ट
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

कोरोना की स्वदेशी किट:DRDO ने बनाई कोरोना एंटीबाॅडी टेस्टिंग किट, 75 रुपए के खर्च पर 75 मिनट में मिलेगी जांच रिपोर्ट

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एंटीबॉडी की जांच के लिए डिप्कोवैन (Dipcovan) किट बनाई है। DRDO के मुताबिक, यह किट शरीर में SARS-CoV-2 के वायरस और इससे लड़ने वाले प्रोटीन न्यूक्लियो कैप्सिड (S&N) दोनों की मौजूदगी का पता लगा सकती है। यह 97% की हाई सेंसिटिविटी और 99% स्पेसिफिसिटी के साथ मात्र 75 रुपए की कीमत पर 75 मिनट में आपको रिपोर्ट भी दे देगी। 1000 मरीजों पर की गई टेस्टिंगदिल्ली के अस्पतालों में करीब 1000 मरीजों पर परीक्षण के बाद इसे बाजार में उतारने की अनुमति दी गई है। पिछले एक साल के दौरान इस किट के तीन बैच का अस्पतालों में अलग-अलग परीक्षण किया गया है। DRDO के लैब डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलाॅजी एंड एलायड साइंसेस लेबोरेटरी ने दिल्ली की एक निजी कंपनी वैनगार्ड डायगनोस्टिक के सहयोग से इस किट को तैयार किया है। यानि यह पूर्ण रूप से स्वदेशी किट है। जून के पहले हफ्ते से बाज...
अब ब्लैक फंगस का-रोना:15 राज्यों में अब तक 9320 मामले सामने आए, 235 मौतें; 9 राज्यों ने इसे महामारी घोषित किया
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

अब ब्लैक फंगस का-रोना:15 राज्यों में अब तक 9320 मामले सामने आए, 235 मौतें; 9 राज्यों ने इसे महामारी घोषित किया

कोरोना के बीच म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस खतरनाक होता जा रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में ही अब तक ब्लैक फंगस के 9,320 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 235 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 5000 हजार मामले तो अकेले गुजरात में ही सामने आए हैं। इस संक्रमण के चलते कुछ मरीजों की आंख तक निकालनी पड़ रही है। इन 15 राज्यों में ये है स्थिति राज्यकेसमौतेंगुजरात500090महाराष्ट्र150090राजस्थान700जानकारी नहींमध्य प्रदेश70031हरियाणा3168उत्तर प्रदेश3008दिल्ली3001बिहार1172छत्तीसगढ़1011कर्नाटक971तेलांगना80जानकारी नहींउत्तराखंड463चंडीगढ़27जानकारी नहींपुडुचेरी20जानकारी नहींझारखंड16जानकारी नहीं अब तक 9 राज्यों में ब्लैक फंगस महामारी घोषितब्लैक फंगस को हरियाणा ने सबसे पहले महामारी घोषित किया था। उसके बाद राजस्थान ने भी इस संक्रमण को महामारी एक्ट मे...
कोरोना का दिल पर असर:कोरोना के बाद 70% लोगों को मायोकार्डिटिस की समस्या, ये लक्षण दिखें तो दिल का खास ख्याल रखने की है जरूरत
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

कोरोना का दिल पर असर:कोरोना के बाद 70% लोगों को मायोकार्डिटिस की समस्या, ये लक्षण दिखें तो दिल का खास ख्याल रखने की है जरूरत

कई मरीजों में कोविड-19 के दौरान या उससे ठीक होने के बाद दिल संबंधित या दूसरी बीमारियां और कॉम्प्लिकेशंस देखने को भी मिल रहे हैं। कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें पहले से दिल से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं रही, लेकिन उन्हें भी हार्ट अटैक हो रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि कम से कम 15-20% मरीजों में कोरोना वायरस दिल पर भी असर डाल रहा है। मेदांता के चेयरमैन ​​​​​​और ​कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नरेश त्रेहान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि जिनके हार्ट में स्टेंट डाला गया है या फिर जिनकी बाईपास सर्जरी हुई है, कोरोना से संक्रमित होने के बाद ऐसे लोगों की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है। चिंता की बात ये भी है कि कोरोना के कुछ मरीजों को पहले से दिल से जुड़ी कोई समस्या नहीं रही है, लेकिन उन्हें भी हार्ट अटैक का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर त्रेहान का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में पहले से दिल की बीमारी वाले बुजुर्गो...
कोरोना देश में:24 घंटे में 2.54 लाख नए संक्रमित मिले, 3.52 लाख ठीक हुए; 24 दिन बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 30 लाख से कम हुई
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:24 घंटे में 2.54 लाख नए संक्रमित मिले, 3.52 लाख ठीक हुए; 24 दिन बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 30 लाख से कम हुई

देश में बीते दिन 2 लाख 54 हजार 288 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा पिछले 35 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 अप्रैल को 2.34 लाख संक्रमितों की पहचान हुई थी। राहत की बात है कि इस दौरान 3 लाख 52 हजार 944 लोग ठीक भी हुए। हालांकि, रोज हो रहीं मौतों का आंकड़ा फिर 4 हजार के पार पहुंच गया। देश में शुक्रवार को 4,142 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 4 हजार 868 की गिरावट दर्ज की गई। देश में फिलहाल 29 लाख 20 हजार 21 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते 24 दिनों में पहली बार एक्टिव केसों का आंकड़ा 30 लाख के नीचे आया है। इससे पहले 27 अप्रैल को 29.72 लाख एक्टिव केस थे। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.54 लाखबीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाखबीते 24 घंटे में कुल मौतें: ...
भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा:पार्टी कार्यकर्ता संक्रमितों की जानकारी जुटाएं
गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा:पार्टी कार्यकर्ता संक्रमितों की जानकारी जुटाएं

जिला भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल बैठक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन मार्गदर्शन में आयोजित की गई सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष द्वारा समस्त पदाधिकारियों का परिचय करा कर जिला भाजपा द्वारा पांचों विधानसभाओं में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जो कोरोना काल में सेवा कार्य किए जा रहे हैं उनसे अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले भर के कार्यकर्ता कोरोना से पीड़ित मरीजों की ऑक्सीजन दवाइयां एवं जहां आवश्यकता है। भोजन खाद्यान्न की व्यवस्था करा रहे हैं वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद रजनीश अग्रवाल द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं तथा प्रदेशभर में पार्टी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने ने बताया किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ...
MP में कोरोना से मौत पर मुआवजा:मृतक के परिवार को 1 लाख रु. की सहायता; सरकारी कर्मचारी के परिजनों को 5 लाख और एक सदस्य को अनुकंपा नौकरी भी
आर्थिक जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

MP में कोरोना से मौत पर मुआवजा:मृतक के परिवार को 1 लाख रु. की सहायता; सरकारी कर्मचारी के परिजनों को 5 लाख और एक सदस्य को अनुकंपा नौकरी भी

मध्य प्रदेश में कोरोना से मरने वालों के परिवार को सरकार की ओर से 1 लाख रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर से लौटने के बाद गुरुवार देर शाम भाजपा विधायकों की वर्चुअल बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको लेकर नियम बनाए जाएंगे। दो दिन पहले ही सरकार ने कोरोना से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को अनुकंपा नौकरी देने का फैसला लिया था। अनुकंपा नियुक्ति योजना एक मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक ही लागू रहेगी। इसी प्रकार मुआवजा योजना 30 मार्च 2021 से 31 जुलाई 2021 तक लागू रहेगी। 50 दिन में मध्यप्रदेश में 1597 लोगों की मौतसरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 30 मार्च से 19 मई 2021 तक राज्य में कोरोना से 1597 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सामान्य व्यक्ति की मौत पर परिवार को मुआवजा राशि कितने दिनों में मिल...
इंदौर में 10 दिन सख्त लॉकडाउन, पहला दिन LIVE:घर से बेवजह निकले 700 से ज्यादा को पकड़ा, थाने पर बैठाया; 31 मई सुबह तक रह सकती है ऐसी ही सख्ती, कलेक्टर ने अफसरों से मांगा फीडबैक
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

इंदौर में 10 दिन सख्त लॉकडाउन, पहला दिन LIVE:घर से बेवजह निकले 700 से ज्यादा को पकड़ा, थाने पर बैठाया; 31 मई सुबह तक रह सकती है ऐसी ही सख्ती, कलेक्टर ने अफसरों से मांगा फीडबैक

इंदौर में 10 दिन का सख्त लॉकडाउन शुरू होते ही पुलिस सड़क पर उतर गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक 700 से अधिक लोगों को बेवजह बाहर निकलने पर शहर के अलग-अलग थानों में बैठा लिया है। इसके पहले सब्जी मंडी सुबह बंद करा दी गई। हर आने-जाने वालों को सबसे पहले पुलिस का सामना करना पड़ा। सिर्फ इमरजेंसी वालों को ही छूट दी गई। आज दोपहर को नए आदेश को लेकर जिले के अफसरों के साथ कलेक्टर बैठक करेंगे। गुरुवार रात को पुराने आदेश को बदल कर नया आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया था। इसमें 21 मई से लेकर 28 मई तक सभी किराना और ग्रॉसरी की दुकानें बंद रखने के आदेश दे दिए गए। इतना ही नहीं फल और सब्जी भी अब 10 दिनों तक नहीं मिलेंगी। कारण 28 तक सख्त लॉकडाउन और फिर शनिवार, रविवार की सख्ती, ऐसे में पूरे 10 दिन इंदौर में लाेगों का जीवन सख्ती के बीच बीतेगा। 31 मई की सुबह तक ऐसी सख्त रह सकती है। कलेक्टर ने आज अफसरों से पहले दिन ...
कांग्रेस के आरोप से तिलमिलाई सरकार:कमलनाथ ने कहा- MP में मार्च-अप्रैल में 1 लाख से ज्यादा मौतें; गृहमंत्री मिश्रा बोले- आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा, कांग्रेस नेता का बयान राष्ट्रदोह है
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हादसा, हैल्थ

कांग्रेस के आरोप से तिलमिलाई सरकार:कमलनाथ ने कहा- MP में मार्च-अप्रैल में 1 लाख से ज्यादा मौतें; गृहमंत्री मिश्रा बोले- आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा, कांग्रेस नेता का बयान राष्ट्रदोह है

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया है कि कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े शिवराज सरकार छिपा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मार्च-अप्रैल में श्मशान और कब्रिस्तानों में 1 लाख 27 हजार 530 शवों में से 1 लाख 2 हजार 2 शवों का काेविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कोविड से प्रदेश में कितनी मौतें हुई हैं। इधर, जवाब देने के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सामने आए। उन्होंने कहा कि कमलनाथजी को लाशें गिनने की आदत हैं। 1984 के दंगे सबको पता है। यदि कोरोना से एक लाख से ज्यादा मौत के प्रमाण हैं तो सौपें। अन्यथा इस्तीफा दें। यदि वे प्रमाण देंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। राज्यपालजी से आग्रह है कि भय और भ्रम फैलाकर प्रदेश की छवि बिगाड़ रहे नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ पर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज करवाएं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रद...
कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में 2.59 लाख संक्रमितों की पहचान हुई, 3.57 लाख ठीक हुए; नए मरीजों का आंकड़ा 34 दिन में सबसे कम
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में 2.59 लाख संक्रमितों की पहचान हुई, 3.57 लाख ठीक हुए; नए मरीजों का आंकड़ा 34 दिन में सबसे कम

देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ और नीचे आ गया है। बीते 24 घंटे में 2.59 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 3.57 लाख मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा फिर एक बार 4 हजार के पार चला गया। गुरुवार को 4,208 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई। गुरुवार को कोरोना के नए केस का आंकड़ा 34 दिन में सबसे कम रहा। इससे पहले 16 अप्रैल को 2.34 लाख नए केस आए थे। सबसे बड़ी राहत है कि 8 दिन से नए केस के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा ज्यादा बना हुआ है। इससे एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे। 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए...