Wednesday, September 24

भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा:पार्टी कार्यकर्ता संक्रमितों की जानकारी जुटाएं

जिला भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल बैठक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन मार्गदर्शन में आयोजित की गई सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष द्वारा समस्त पदाधिकारियों का परिचय करा कर जिला भाजपा द्वारा पांचों विधानसभाओं में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जो कोरोना काल में सेवा कार्य किए जा रहे हैं उनसे अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि जिले भर के कार्यकर्ता कोरोना से पीड़ित मरीजों की ऑक्सीजन दवाइयां एवं जहां आवश्यकता है। भोजन खाद्यान्न की व्यवस्था करा रहे हैं वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद रजनीश अग्रवाल द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं तथा प्रदेशभर में पार्टी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराया।

उन्होंने ने बताया किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर गांव हर बस्ती हर शहर में लोगों के बीच पहुंचकर कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। प्रधानमंत्री द्वारा जो किसानों को खाद की बोरी पर12 सौ रुपए सब्सिडी तय की है उसके लिए समस्त पदाधिकारियों की ओर से श्री अग्रवाल ने केंद्र सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया। बैठक को मुकेश टंडन, विधायक हरिसिंह सप्रे, राजश्री सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबोधित किया।