कोरोना देश में:38109 नए मरीज मिले, 43869 ठीक हुए और 560 ने जान गंवाई; लगातार 9वां दिन जब 45 हजार से कम केस आए
देश में कोरोना के केस में दो दिन पहले हुई बढ़ोतरी के बाद अब इसमें फिर गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में 38,109 नए संक्रमित मिले। 43,869 मरीज ठीक हो गए और 560 की मौत हो गई। यह लगातार 9वां दिन था जब 45 हजार से कम केस आए हैं। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 केस आए थे।
शुक्रवार को एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 6,329 की कमी आई। अब देश में 4.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा 1.21 लाख एक्टिव केस केरल में हैं। 1.01 एक्टिव केस के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,109बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 43,869बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 560अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.10 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.02 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.13 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या:&nb...










