सांसद प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी:सांस लेने में तकलीफ; AIIMS दिल्ली में भर्ती हुईं भोपाल सांसद , NIA कोर्ट में पेश नहीं हो सकीं
दिल्ली एम्स के मुताबिक, सांसद को शुक्रवार रात हुई परेशानी के बाद इमरजेंसी में लाया गया थाआज जारी होगा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का हेल्थ बुलेटिन, दूसरी बार एनआईए कोर्ट में नहीं पेश हो पाईं
राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत शुक्रवार को रात में अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में आ रही दिक्कत के कारण एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। उनमें कोरोना संक्रमण से मिलते जुलते लक्षण भी पाए गए थे। शुक्रवार की रात राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है। इस वजह से सांसद शनिवार को मुंबई की एक स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश नहीं हो पाईं। यह एक महीने में दूसरा मौका है, जब प्रज्ञा अदालत में तारीख पर पेश नहीं हुईं।
राहत वाली बात ये रही कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रज्ञा ठाकुर को फिलहाल एम्स के प्राइवेट वार्ड में रखा गया ह...