
देश में कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा 95 लाख के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में 30 हजार 891 से लोगों ने कोरोना को मात दी। 26 हजार 754 नए केस आए। इस दौरान 338 लोगों की जान भी गई। देश में अब तक कुल 95 लाख 20 हजार 44 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों का कुल आंकड़ा 99 लाख 77 हजार 834 है।
इस तरह देश में अब तक 95% से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। एक्टिव केस यानी जिनका अभी इलाज चल रहा है, उनकी संख्या 3 लाख 13 हजार 831 है। वहीं, एक लाख 44 हजार 789 लोगों की जान जा चुकी हैं। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
दिल्ली में 108 दिन में सबसे कम नए मरीज मिले
दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगती दिख रही है। गुरुवार को यहां 90 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए, जिसमें कोरोना के सिर्फ 1363 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 31 अगस्त को 1358 मामले सामने आए थे। वहीं, 2391 लोगों ने कोरोना को मात दी और 35 लोगों की जानें गईं।
दिल्ली में अब कुल 75 लाख 41 हजार 348 टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को यहां पॉजिटिविटी रेट 1.51% रिकॉर्ड की गई। इससे पहले सोमवार को सबसे कम पॉजिटिविटी रेट 2.1% रिकॉर्ड की गई थी। 15 दिसंबर को संक्रमण दर 1.90% और 16 दिसंबर को 1.96% दर्ज की गई थी।
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
यहां गुरुवार को 1,363 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2391 लोग ठीक हुए और 35 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 13 हजार 357 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12 हजार 198 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 90 हजार 977 लोग ठीक हो चुके हैं।
2. मध्यप्रदेश
यहां पिछले 24 घंटे में 1361 केस आए। 1326 लोग ठीक हो गए और 9 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक 2 लाख 27 हजार 949 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 12 हजार 351 ठीक हो गए, जबकि 3 हजार 442 की मौत हो गई। अभी 12 हजार 156 का इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
यहां बीते दिन 1115 लोग संक्रमित पाए गए। 1305 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 32 हजार 188 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12 हजार 549 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 15 हजार 628 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4211 की मौत हो चुकी है।
4. राजस्थान
यहां गुरुवार को 1122 केस आए। 1974 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 95 हजार 953 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 647 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 79 हजार 717 लोग ठीक हो चुके हैं, 2589 की मौत हो चुकी है।
5. महाराष्ट्र
यहां पिछले 24 घंटे में 3880 केस मिले। 4358 मरीज ठीक भी हो गए और 65 की मौत हुई। यहां अब तक 18.84 लाख केस आ चुके हैं। 17.74 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 48 हजार 499 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब कुल 60 हजार 905 मरीजों का इलाज चल रहा है।