4-5 दिन में केरल में दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मानसून के अगले चार-पांच दिन में यानी 24-25 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। यह 1 जून की सामान्य तिथि से काफी पहले है। मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान लगाया था कि मानसून 27 मई तक पहुंचेगा। अगर मानसून उम्मीद के मुताबिक केरल पहुंचता है तो यह 2009 के बाद सबसे जल्दी दस्तक देगा। तब मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था।
आईएमडी ने दिया ताजा अपडेट
आईएमडी ने मंगलवार को बताया कि केरल में मानसून के दस्तक देने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने अप्रेल में मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया था। इसमें अल नीनो की संभावना को खारिज कर दिया था। अल नीनो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा के लिए जिम्मेदार होता है।
कि...