Thursday, September 25

गोलीवारी में बच्चे सहित 13 लोगों की मौत

मैक्सिको |पूर्वी मैक्सिकन राज्य के वेराक्रूज में कुछ आज्ञात हमलावरों ने चल रहे एक निजी कार्यक्रम में गोलीवारी की जिसमे एक बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा चार अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं। वह के अधिकारियो का कहना हैं की बदूकधारी मिनाटिटलान में एक परिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने गोलीबारी करने से पहले एक स्थानीय बार के मालिक एल बेकी नाम के किसी व्यक्ति को बारे में पूछताछ की। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। वहां मौजूद लोगों को सोचने समझने का समय ही नहीं मिला। पुलिक का कहना है कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। मगर, अभी तक गोलीबारी का कोई मकसद पता नहीं चला है। वेराक्रूज संगठित अपराध और खूनी संघर्षों से त्रस्त है। यहां प्रतिद्वंद्वी ड्रग गिरोहों के बीच अक्सर गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं।