Thursday, September 25

महाकाल के दरवार में पहुची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

उज्जैन | भोपाल लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद आज पहली बार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुची और अपनी जीत के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की दर्शन करने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मिडिया से चर्चा करते हुये कहा की मैं दिग्विजय सिंह काे किसी प्रकार की चुनाैती नहीं मानती हैं। उनके लिए ये चुनाव धर्म और अधर्म के युद्ध जैसा है, इसमें निश्चित ही धर्म की जीत हाेगी, जाे केवल धर्म का नाटक करते हैं वे सफल नहीं हाेंगे। टिकट मिलने काे उन्हाेंने बड़ी जिम्मेदारी करार देते हुए भराेसा दिलाया कि वे पार्टी-संगठन की भावनाओं पर खरा उतरेंगी और पूर्ण रूप से इसका निर्वहन करेंगी। प्रज्ञा से मिलने के लिए मंदिर के बाहर उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।