Sunday, October 19

नहीं मिला आप को राहुल का हाथ

नईदिल्ली | आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच चल रही गठबंधन की अटकले अब खत्म हो गयी हैं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया हैं खबर हैं के जल्द ही कांग्रेस पार्टी इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती हैं |
बताते चलें कि रविवार को दिल्ली की पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा था कि सोमवार तक आप-कांग्रेस गठबंधन पर तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कांग्रेस की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। दरअसल, कांग्रेस तीन सीटों की मांग कर रही थी, जबकि आप महज दो सीटें ही देने के लिए तैयार थी। लिहाजा, कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने इस गठबंधन से इंकार कर दिया। आप ने दिल्ली से सभी 7 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आप ने दो मार्च को दिल्ली की कुल सात लोकसभा सीटों में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसके तहत पूर्वी दिल्ली से आतिशी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गुग्गन सिंह, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली दिलीप पांडे, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता तथा नई दिल्ली सीट से ब्रृजेश गोयल को उम्मीदवार बनाया गया था। पश्चिमी दिल्ली से बलबीर जाखड़ को आप ने मैदान में उतारा है।