
पटना/बिहार| आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस की प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुये तेजस्वी यादव ने कहा की कांग्रेस को वाल्मीकीनगर सीट दी गई है। वहीं मधेपुरा से शरद यादव चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा वैशाली से रघुवंश प्रसाद, सारण से चंद्रिका राय, नवादा से विभा देवी, हाजीपुरस श्रीचंद्र राय, बेगुसराय से तनवीर हसन चुनाव लड़ेंगे। पाटलिपुत्र से मीसा भारती को टिकट दिया गया है। कटिहार से कांग्रेसन नेता तारीक अनवर को टिकट दिया गया है। गठबंधन के बारे में बात करते हुये तेजस्वी यादव ने कहा महागठबंधन एक था और एक है। सभी दलों में सबकुछ ठीक है। कोई मनमुटाव नहीं है, जैसा कि झूठा प्रचारित किया जा रहा है। हाल ही में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को क्रमशः पांच व तीन सीटें दी गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) को तीन सीटें दी गई हैं।