Tuesday, October 21

पटना साहिब से शत्रुधन की जगह रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव

बिहार | एनडीए ने बिहार की लोकसभा सीटों पर गठबंधन के 39 उम्मीदवारों के नामो का ऐलान कर दिया है । खगड़िया सीट से एलजीपी के उम्मीदवार के नाम का ऐलान बाद में किया जाएगा। पटना साहिब सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट दिया गया है। अब उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को उनकी सीट नवादा की बजाय बेगूसराय से टिकट दिया गया है, इसके अलावा भाजपा से वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक नेता शाहनवाज हुसैन का भी टिकट काट दिया गया है। शाहनवाज पिछले चुनाव में भी जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। इसके अलावा लोजपा नेता चिराग पासवान को जमुई से टिकट दिया गया है। साथ ही भाजपा नेता राजीव प्रताप रुडी को छपरा से मैदान में उतारा गया है। बता दें कि बिहार एनडीए में सीटों का जो बंटवारा हुआ है उसके हिसाब से भाजपा और जदयू जहां 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं लोजपा को 6 सीटें दी गई है। राज्य में उम्मीदवारों के ऐलान पर इसलिए भी नजरें गड़ी हुई हैं क्योंकि यहां पटना साहिब से सिटिंग सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

  बिहार एनडीए की सूची

सीटउम्मीदवार2014 में कौन जीता
वाल्मीकि नगरवैधनाथ प्रसाद महतो (जदयू)भाजपा
पश्चिम चंपारणसंजय जयसवाल (भाजपा)भाजपा
पूर्वी चंपारणराधामोहन सिंह (भाजपा)भाजपा
शिवहररामदेवी सिंह (भाजपा)भाजपा
सीतामढ़ीडॉ वरुण कुमार (जदयू)रालोसपा
मधुबनीअशोक कुमार यादव (भाजपा)भाजपा
झंझारपुररामप्रीत मंडल (जदयू)भाजपा
सुपौलदिलेश्वर कामले (जदयू)कांग्रेस
अररियाप्रदीप सिंह (भाजपा)राजद
किशनगंजमहमूद अशरफ (जदयू)कांग्रेस
कटिहारदुलालचंद (जदयू)राकांपा
पूर्णियासंतोष कुमार कुशवाहा (जदयू)जदयू
मधेपुरादिनेश (जदयू)राजद
दरभंगागोपालजी ठाकुर (भाजपा)भाजपा
मुजफ्फरपुरअजय निषाद (भाजपा)भाजपा
वैशालीवीणा देवी (लोजपा)लोजपा
गोपालगंजआलोक कुमार सुमन (जदयू)भाजपा
सिवानकविता सिंह (जदयू)भाजपा
महाराजगंजजनार्दन सिंह (भाजपा)भाजपा
सारनराजीव प्रताप रुडी (भाजपा)भाजपा
हाजीपुरपशुपति कुमार पारस (लोजपा)लोजपा
उजियारपुरनित्यानंद राय (भाजपा)भाजपा
समस्तीपुर (एसटी)रामचंद्र पासवान (लोजपा)लोजपा
बेगुसरायगिरिराज सिंह (भाजपा)भाजपा
खगड़ियाबाद में होगीलोजपा
भागलपुरअजय मंडल (जदयू)राजद
बांकागिरधारी यादव (जदयू)राजद
मुंगेरराजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (जदयू)लोजपा
नालंदाकौशलेंद्र कुमार (जदयू)जदयू
पटना साहिबरविशंकर प्रसाद (भाजपा)भाजपा
पाटलीपुत्ररामकृपाल यादव (भाजपा)भाजपा
आराराजकुमार सिंह (भाजपा)भाजपा
बक्सरअश्वनी चौबे (भाजपा)भाजपा
सासाराम (एससी)छेंदी पासवान (भाजपा)भाजपा
काराकाटमहाबली सिंह(जदयू)रालोसपा
जहानाबादचंद्रेश्वर सिंह चंद्रवंशी(जदयू)रालोसपा
औरंगाबादसुशील कुमार सिंह(भाजपा)भाजपा
गया (एससी)विजय कुमार मांझी(जदयू)भाजपा
नवादाचंदन कुमार (लोजपा)भाजपा
जमुई (एससी)चिराग पासवान (लोजपा)लोजपा