Tuesday, October 21

मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह यादव

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने शुक्रवार को पार्टी के छह प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। इस पहली सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम तो है, लेकिन पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम नहीं है। कांग्रेस की चुनाव लिस्ट जारी होने के बाद सपा ने भी अपनी लिस्ट जारी कर दी हैं इस लिस्ट में अभी 6 लोगो के नाम आये हैं जिसमे मुलायम सिंह यादव अपनी पुरानी लोकसभा सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल वहआजमगढ़ से सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव के अलावा धर्मेंद्र यादव को बदायूं, अक्षय यादव को फीरोजाबाद, कमलेश कठेरिया को इटावा (सुरक्षित), भाईलाल कोल को राबटर्सगंज (सुरक्षित), तथा शब्बीर वाल्मिकी को बहराइच (सुरक्षित) से प्रत्याशी बनाया गया है।