Saturday, October 18

बीजेपी के खिलाफ अकेले ही लड़ेंगे कांग्रेस और आप

नईदिल्ली | बर्तमान में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी बिपक्षी पार्टियों के गले की हड्डी बनी हुयी हैं, और उस हड्डी को निकलने के लिए लगभग सभी पार्टिया एक हो कर सत्ताधारी पार्टी को बहार निकाल कर फेकने का मन बना चुकी हैं, तो वही दिल्ली कांग्रेस आज साफ़ कर दिया हैं की कोंग्रेस पार्टी दिल्ली में आमआदमीपार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी राहुल गांधी के साथ मंगलवार दोपहर हुई बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी। पूर्व सीएम शीला ने कहा कि हमने राहुलजी को बताया कि आप गठबंधन नहीं करना चाहिए। इस पर उन्होंने सहमति व्यक्त कर दी है।बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल दोनों गठबंधन चाहते थे, लेकिन शीला दीक्षित के तर्कों पर ही अंततः मुहर लगी और गठबंधन नहीं हो सका।। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस नेताओं की मंगलवार को हो रही बैठक में माना जा रहा था कि गठबंधन पर मुहर लग सकती है, लेकिन दोपहर बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि AAP के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस अपने दम पर दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।