Wednesday, September 24

शिवराज सरकार ने 3 हजार करोड़ का घोटाला किया हैं – कमलनाथ

images (2)भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान पर किसानो के नाम पर 3000 हजार करोड़ रूपए के घोटाले का आरोप लगाया हैं प्रदेश के मुखिया कमलनाथ ने आरोप लगते हुए कहा कि – उन्होंने 3-4 जिलों के किसानों से मुलाकात की। किसान ऋण माफी योजना को लेकर उन्हें आ रही परेशानियों के बारे में उन्होंने बताया। किसानों ने ये भी बताया कि उन्होंने कर्ज लिया ही नहीं, फिर भी उनका नाम बकायादार की सूची में आ रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी से समझ आ रहा है कि पिछली सरकार में फर्जी ऋण बांटा गया। ये बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि ये घोटाला 2 से 3 हजार करोड़ तक का घोटाला हो सकता है। इस घोटाले में सीएम ने शासन को बैंक अधिकारियों के खिलाफ FIR करने के निर्देश भी दिए हैं।